1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mahindra ने नए FURIO से उठाया पर्दा, कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट की रेंज होगी पूरी

Mahindra ने नए FURIO से उठाया पर्दा, कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट की रेंज होगी पूरी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 24, 2018 01:09 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 03:08 pm IST

कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी Mahindra & Mahindra ने मंगलवार को अपने नए कमर्शियल व्हीकल FURIO से पर्दा उठाया है। Mahindra के मुताबिक FURIO मध्यम श्रेणी का कमर्शियल (Intermediate Commercial Vehicle) वाहन होगा। हालांकि अभी तक इसे बाजार के लिए लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कंपनी का कहना है कि FURIO के बाद कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में कंपनी के पास छोटे से लेकर बड़े तक सभी कमर्शियल वाहनों की रेंज उपलब्ध होगी।

Mahindra unveils Intermediate Commercial Vehicles FURIO- India TV Hindi
Mahindra unveils Intermediate Commercial Vehicles FURIO

नई दिल्ली। कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी Mahindra & Mahindra ने मंगलवार को अपने नए कमर्शियल व्हीकल FURIO से पर्दा उठाया है। Mahindra के मुताबिक FURIO मध्यम श्रेणी का कमर्शियल (Intermediate Commercial Vehicle) वाहन होगा। हालांकि अभी तक इसे बाजार के लिए लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कंपनी का कहना है कि FURIO के बाद कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में कंपनी के पास छोटे से लेकर बड़े तक सभी कमर्शियल वाहनों की रेंज उपलब्ध होगी।

Mahindra की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक FURIO के ऊपर लगभग 1000 ट्रायल किए जा चुके हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लगभग 17 लाख किलोमीटर चलाया जा चुका है। FURIO में सुपर एफिसिएंट, लाइट वेट, लो फ्रिक्शन, फ्यूलस्मार्ट टेक्नोलॉजी का MDI Tech इंजन लगा हुआ है।

Mahindra के मुताबिक FURIO को महाराष्ट्र में पुणे स्थित चाकन प्लांट में तैयार किया गया है और इसके प्रोजेक्ट की लागत लगभग 600 करोड़ रुपए है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोएंगा के मुताबिक FURIO के आने के बाद कंपनी की पहुंच कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट पूरी हर रेंज तक होगी। उनके मुताबिक हैवी कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में जिस तरह से BLAZO ने बेंचमार्क स्थापित किया है उसी तरह उम्मीद है कि FURIO भी हासिल करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा