1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने कई CNG कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की, सस्ते में गाड़ी लेने का मौका

Maruti ने कई CNG कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की, सस्ते में गाड़ी लेने का मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2021 04:29 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 04:30 pm IST

मारुति सुजुकी ने अपनी कई सीएनजी गाड़ियों पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। अगर आप गाड़ी खरीदना चाहते है तो कंपनी ने ALTO CNG, WagonR CNG, S Presso CNg, Ertiga CNG, Eeco CNG और Celerio CNG पर बड़ी बचत की घोषणा कर दी है।

Maruti ने कई CNG कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की, सस्ते में गाड़ी लेने का मौका- India TV Hindi
Maruti ने कई CNG कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की, सस्ते में गाड़ी लेने का मौका Image Source : MARUTISUZUKI.COM

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपनी कई सीएनजी गाड़ियों पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। अगर आप गाड़ी खरीदना चाहते है तो कंपनी ने ALTO CNG, WagonR CNG, S Presso CNG, Ertiga CNG, Eeco CNG और Celerio CNG पर बड़ी बचत की घोषणा कर दी है। CNG गाड़ियों को लोग चलाने में कम खर्च, बेहतर माइलेज के कारण खरीदना पसंद करते है। ऐसे में यह उनके लिए एक अच्छा मौका है अपनी मनपंद कार को खरीदने का। 

कंपनी ने ALTO पर 35000 रुपए EECO पर 40,000 रुपए, GagonR पर 28000 रुपए, Celerio पर 40,000 रुपए के भारी डिस्काउंट ऑफर की घोषणा कर दी है।  इसके साथ ही कंपनी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 4000 रुपए के खास LTC बोनान्जा ऑफर की भी पेशकश की है। 

सीएनजी के अलावा मारुति सुजुकी ने अपनी कई अन्य बेहतरीन पेट्रोल कारों पर भी ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने यह ऑफर्स Swift, Vitara Brezza, Swift Desire जैसे शानदार मॉडल पर निकाला है। ऑफर्स के अनुसार Swift और Vitara Brezza की खरीद पर आप 30 हजार रुपए की बचत कर सकते है वहीं Swift desire पर 28000 रुपए की बचत कर सकते है। सरकारी कर्मचारियों के लिए 4000 रुपए तक खास LTC बोनान्ज ऑफर भी दिया जा रहा है। 

वहीं Toyota ने भी फैबुलस फरवरी ऑफर के तहत Toyota Yaris पर 65000 रुपए तक के लाभ दे रही है। इसके साथ ही कंपनी Yaris 28000 रुपए का स्पेशल एक्सेसरिज पैकेज भी दे रही है।Toyota Yaris की कीमत 9.16 लाख रुपए से शुरु होती है। 

Toyota ने Urban Cruiser पर ऑफर की घोषणा की है। Urban Cruiser को आप 20,000 रुपए के लाभ के साथ मात्र 5444 रुपए की ईएमआई पर खरीद सकते है। Urban Cruiser की कीमत 8.50 लाख रुपए से शुरु होती है। इसके अलावा कंपनी Glanza पर भी 21500 रुपए के लाभ दे रही है। Glanza को आप मात्र 4666 रुपए की ईएमआई पर खरीद सकते है। Glanza की कीमत 7.18 लाख रुपए से शुरु होती है। 

पढ़ें- Maruti Swift, Vitara Brezza, Swift Dzire सस्ते में खरीदने का मौका, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

पढ़ें- अगर आपका भी कटा है चालान तो आपके लिए आई खुशखबरी!

पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi के 2000 रुपए पाने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, देखें तरीका

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने की नई ट्रेनों की घोषणा, यूपी के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

पढ़ें- पाकिस्तान में Gold के रेट, भारत के मुकाबले जानें पाकिस्तान में कितनी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा