1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने लॉन्‍च की BS-VI WagonR, कीमत है इसकी 4,42,000 रुपए से शुरू

Maruti ने लॉन्‍च की BS-VI WagonR, कीमत है इसकी 4,42,000 रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 18, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 04:17 pm IST

कंपनी ने कहा कि बीएस-6 वैगनआर 1.0 लीटर (पेट्रोल) 18 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्‍ध है और इसकी नई कीमत तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Maruti Introduction of BS-VI compliant WagonR 1.0 Litre - India TV Hindi
Maruti Introduction of BS-VI compliant WagonR 1.0 Litre Image Source : MARUTI INTRODUCTION OF BS

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने सोमवार को बीएस-6 अनुपालन वाली हैचबैक कार वैगनआर 1.0 लीटर (पेट्रोल) को लॉन्‍च करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बताया कि बीएस-6 अनुपालन की वजह से वैगनआर 1.0 लीटर (पेट्रोल) के सभी वेरिएंट्स की कीमत में भी वृद्धि हुई है। दिल्‍ली-एनसीआर में वैगर आर 1.0 लीटर (पेट्रोल) वेरिएंट्स की नई एक्‍स-शोरूम कीमत 4,42,000 रुपए से शुरू होकर 5,41,000 रुपए तक होगी।

कंपनी ने कहा कि बीएस-6 वैगनआर 1.0 लीटर (पेट्रोल) 18 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्‍ध है और इसकी नई कीमत तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा