1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Compact & Powerful: मारुति ने लॉन्‍च की कॉम्‍पैक्‍ट SUV विटारा ब्रेज़ा, कीमत 6.99 लाख से शुरू

Compact & Powerful: मारुति ने लॉन्‍च की कॉम्‍पैक्‍ट SUV विटारा ब्रेज़ा, कीमत 6.99 लाख से शुरू

 Published : Mar 08, 2016 05:11 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 05:24 pm IST

मारुति सुजु़की बुधवार को अपनी कॉम्‍पेक्‍ट SUV विटारा ब्रेजा को लॉन्‍च कर दिया। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए रखी गई है।

Compact & Powerful: मारुति ने लॉन्‍च की कॉम्‍पैक्‍ट SUV विटारा ब्रेज़ा, कीमत 6.99 लाख से शुरू- India TV Hindi
Compact & Powerful: मारुति ने लॉन्‍च की कॉम्‍पैक्‍ट SUV विटारा ब्रेज़ा, कीमत 6.99 लाख से शुरू

नई दिल्‍ली। मारुति सुजु़की बुधवार को अपनी कॉम्‍पैक्‍ट SUV विटारा ब्रेजा को लॉन्‍च कर दिया। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने आज से ही इसकी डिलिवरी भी शुरू कर दी है। मारुति सुजुकी के मुताबिक यह कार 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार 13.3 सेकेंड में हासिल कर लेगी। ब्रेजा के साथ मारुति सुजुकी ने देश के भीतर सब 4-मीटर कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख दिया है। घरेलू बाजार में विटारा ब्रेज़ा का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 से होगा जो पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इसकी कीमत इन दोनों एसयूवी के मुकाबले 12 से 25 हजार रुपए तक कम है। कंपनी ने पिछले महीने हुए ऑटो एक्‍सपो में विटारा ब्रेज़ा को शोकेसा किया था।

Made In India: मारुति सुजुकी की बलेनो चली यूरोप, कंपनी ने शुरू किया निर्यात

suzuki vitara brezza

indiatvpaisabrezza (6) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (7) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (4) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (2) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (5) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (3) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (8) IndiaTV Paisa

indiatvpaisabrezza (1) IndiaTV Paisa

क्‍या खास है नई SUV विटारा ब्रेजा में

मारुति ने अपनी इस नई SUV में फ्लोटिंग रूफ, शॉर्ट ओवरहैंग, बाई-जे़नन हैडलेम्प्स, रैसिंग स्ट्रिप्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और नई कलर स्कीम के साथ कुछ नयापन लाने की कोशिश की है। इसके सभी वैरिएंट में कंपनी ने एयरबैग दिया है। खासतौर पर ब्रेज़ा का यलो कलर स्कीम, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा 3 अलग-अलग थीम और मूड लाइट भी एक एडवॉन्‍टेज़ रहेगा।

Really Safe: जानिए क्‍या रहे नतीजे, जब हुआ भारत की 5 पसंदीदा एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट

क्‍या हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

कंपनी ने विटारा ब्रेजा को 6 वैरिएंट (LDi, LDi , VDi, VDi , ZDi,ZDi+) के साथ बाजार में उतारा है। बात करें पावर स्पेसिफिकेशन की तो विटारा ब्रेज़ा को शुरू में केवल डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इसमें 1.3 लीटर एमजेडी डीजल इंजन मिलेगा, जो 90 पीएस की पावर और 200एनएम का टॉर्क देगा। विटारा में 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी 24.3 किमी. प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा