1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. आज से महंगी हो गई मारुति सुजुकी की कारें, कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में की इतनी वृद्धि

आज से महंगी हो गई मारुति सुजुकी की कारें, कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में की इतनी वृद्धि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2019 11:42 am IST,  Updated : Jan 10, 2019 11:42 am IST

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वस्तुओं की कीमतें बढ़ने तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर को दूर करने के लिये चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि करने की घोषणा की है।

Maruti Suzuki- India TV Hindi
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वस्तुओं की कीमतें बढ़ने तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर को दूर करने के लिये चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 10 हजार रुपये तक की वृद्धि करने की घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि वस्तुओं की कीमतें बढ़ने तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की गयी है। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि दिल्ली के शोरूम कीमत में 10 हजार रुपये तक की है। 

कंपनी ने कहा, ‘‘नयी कीमतें 10 जनवरी से प्रभावी हो गयी हैं।’’हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किन मॉडलों के दाम बढ़ाये गये हैं। 

इससे पहले टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर ने कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी ने रुपए की गिरावट के चलते उत्‍पादन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2019 से कंपनी की विभिन्‍न कारों की कीमतें 4 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। मारुति की बात करें तो सबसे सस्‍ती कार अल्‍टो 800 से लेकर क्रॉसओवर एस-क्रॉस की कीमत 2.53 लाख से लेकर 11.45 लाख (एक्‍सशोरूम दिल्‍ली) के बीच है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा