नई दिल्ली। मारुति सुजूकी इंडिया ने अपने मल्टी यूटिलिटी वेहीकल (एमयूवी) अर्टिगा का लिमिटेड एडिशन बुधवार को पेश किया। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 7.85 लाख रुपए से 8.10 लाख रुपए के बीच है। कंपनी के बयान के मुताबिक यह वीएक्सआई और वीडीआई मॉडल और तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसका डीजल मॉडल सुजूकी एसएचवीएस (स्मार्ट हाईब्रिट) टेक्नॉलिजी से लैस है।
मारुति के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने कहा कि अर्टिगा एमपीवी का एक पूरा पैकेज है। इस एडिशन से ब्रांड अर्टिगा को मजबूती मिलेगी। कंपनी ने अर्टिगा को 2012 में लॉन्च किया था।
लिमिटेड एडिशन का नया बॉडी कलर, स्टाइलिश एलॉय व्हील, वूडन फिनिश इंटिरियर स्टाइलिंग किट और प्रीमियम सीट कवर से लैस है।
पोर्शे ने दो नए वाहन भारत में पेश किए
- पोर्शे ने दो नए वाहन 718 केमैन व 718 बाक्स्टर भारतीय बाजार में पेश किए।
- दिल्ली शोरूम में इनकी कीमत क्रमश: 81.63 लाख रुपए और 85.53 लाख रुपए रखी गई है।
पोर्शे इंडिया के प्रबंध निदेशक पवन शेट्टी ने कहा कि कंपनी की बाक्स्टर एस व कैमेन एस की कीमत 911 के बहुत आसपास थी। कंपनी ने एक अलग मूल्यवर्ग के लिए नए वाहन पेश किए हैं।
तस्वीरों में देखिए भारत की टॉप 5 CNG कारें
cng cars
grand-i-10
maruti-wagon-r
alto-k10
tata-nano
tata-indica
कंपनी के वाहन 911 की कीमत 1.47 करोड़ रुपए है जबकि 718 कैमेन और 718 बॉक्स्टर की कीमत 80-86 लाख रुपए के दायरे में है। शेट्टी ने कहा कि पिछले साल पोर्शे ने भारत में लगभग 500 गाड़ियां बेचीं।