1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने किया IIMB स्‍टार्टअप के साथ गठजोड़, उपलब्‍ध कराएगी मोबिलिटी समाधान

Maruti ने किया IIMB स्‍टार्टअप के साथ गठजोड़, उपलब्‍ध कराएगी मोबिलिटी समाधान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 20, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 02:43 pm IST

एमएसआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (आईआईएमबी) स्थित एन एस राघवन उद्यमिता शिक्षण केंद्र (एनएसआरसीईएल) के साथ साझेदारी से मोबिलिटी क्षेत्र में लागू होने वाले नवाचारों की दिशा में मदद मिलेगी।

Maruti ties up with IIMB startup hub for mobility solutions- India TV Hindi
Maruti ties up with IIMB startup hub for mobility solutions Image Source : MARUTI

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुरुवार को इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (आईआईएमबी) के स्‍टार्टअप हब और इनक्‍यूबेसन सेंटर के साथ गठजोड़ करने की घोषणा की है। इस गठजोड़ के माध्‍यम से मोबिलिटी क्षेत्र में इन्‍नोवेशन लाने का काम किया जाएगा।

एमएसआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (आईआईएमबी) स्थित एन एस राघवन उद्यमिता शिक्षण केंद्र (एनएसआरसीईएल) के साथ साझेदारी से मोबिलिटी क्षेत्र में लागू होने वाले नवाचारों की दिशा में मदद मिलेगी।

कंपनी ने बताया कि उसकी इस पहल से शुरुआती स्तर के स्टार्टअप को बड़े पैमाने पर व्यवसाय बनाने में मदद मिलेगी। एमएसआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि इस गठजोड़ का मकसद अगली पीढ़ी की कंपनियों का पोषण करना है, जो भविष्य में मोबिलिटी समाधान को परिभाषित करेंगी और जो रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा