1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज बेंज वाहन प्रदर्शनी में पेश करेगी मेबैक एस 650 और कांसेप्‍ट इलेक्ट्रिक वाहन EQ

मर्सिडीज बेंज वाहन प्रदर्शनी में पेश करेगी मेबैक एस 650 और कांसेप्‍ट इलेक्ट्रिक वाहन EQ

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 28, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 04:48 pm IST

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज अगले साल फरवरी में होने वाली वाहन प्रदर्शनी में अपनी मेबैक एस 650 पेश करेगी और कांसेप्ट ईक्यू प्रदर्शित करेगी। कांसेप्ट ईक्यू इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में कंपनी का नया उत्पाद है।

Mercedes S 650- India TV Hindi
Mercedes S 650

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज अगले साल फरवरी में होने वाली वाहन प्रदर्शनी में अपनी मेबैक एस 650 पेश करेगी और कांसेप्ट ईक्यू प्रदर्शित करेगी। कांसेप्ट ईक्यू इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में कंपनी का नया उत्पाद है। कंपनी भारत के लग्जरी कार बाजार में अपनी मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करना चाहती है और इसके तहत 2018 में वह 10 से अधिक नए उत्पाद पेश करेगी।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोलैंड फोल्गर ने एक बयान में कहा है कि मर्सिडीज बेंज की 14वीं वाहन प्रदर्शनी में भागीदारी ग्राहकों, बाजार तथा सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बताती है। उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी देश में लग्जरी कार विनिर्माण के मामले में पहले पायदान पर बनी रहेगी।

पिछले वर्ष मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 13,231 कारें बेची और लगातार दूसरे साल बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी। इस साल जनवरी-सितंबर में कंपनी ने 11,869 वाहन बेचे। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 19.6 प्रतिशत वृद्धि को बताता है। कंपनी ने इस साल 12 नए वाहन पेश किए और वर्ष 2018 में भी इतने ही वाहन पेश करने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा