1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG Motor कल लॉन्च करेगी Hector Plus, जानिए नई Hector में क्या होगा खास

MG Motor कल लॉन्च करेगी Hector Plus, जानिए नई Hector में क्या होगा खास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 08:46 pm IST

Hector Plus को सोमवार दोपहर 12:30 पर लॉन्च किया जाएगा

MG Hector plus launch tomorrow- India TV Hindi
MG Hector plus launch tomorrow Image Source : MG MOTOR

नई दिल्ली। ब्रिटिश कार कंपनी MG Motor कल दोपहर भारत में अपनी Hector Plus उतारने जा रही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि कार 13 जुलाई को दोपहर 12:30 पर लॉन्च की जाएगी। इसे ऑनलाइन  लॉन्च किया जाएगा। इस मल्टी पर्पज व्हीकल को कई नए फीचर्स के साथ ल़ॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी है। इसकी टक्कर Toyota Innova Crysta, Mahindra XUV500 और टाटा की आने वाली Gravitas से होगा।

कार कैप्टन सीट के साथ 6 सीटर (5 प्लस 1 सीटर) होगी। इसके साथ ही इसके बाहरी स्वरूप में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले खास बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि अगले और पिछले हिस्सें में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.4 इंच इंफोटेन्मेंट सिस्टम, सन रूफ इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस तकनीक, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

हेक्टर प्लस तीन इंजन क्षमता में उपलब्ध होगी, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर हाइब्रिड और 2 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। पेट्रोल मॉडल में ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा, वहीं पेट्रोल और हाइब्रिड हेक्टर प्लस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा।  हाइब्रिड में एक इलेक्ट्रिक मोटर का भी इस्तेमाल किया गया है जो गाड़ी को बेहतर प्रदर्शन में मदद करेगा

यात्रियों की सुविधा के लिए हेक्टर प्लस में पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, 2 प्वाइंट सीट बेल्ट, क्रूज कंट्रोल, पैरों द्वारा नियंत्रित किया जाने वाला ऑटोमैटिक टेल गेट का फीचर दिया गया है। वहीं आई स्मार्ट फीचर में ओवरस्पीड अलर्ट, फ्री ओवर द एयर अपडेट्स, प्रीलोडेड एंटरटेनमेंट कंटेंट, ऑनलाइन वॉयस रिकग्निशन सिस्टम, स्मार्ट ड्राइव इंफॉर्मेंशन, जियो फेंस और मौसम की जानकारी जैसे फीचर दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा