1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1048 और निफ्टी में 313 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स ने डुबोया निवेशकों का पैसा

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1048 और निफ्टी में 313 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स ने डुबोया निवेशकों का पैसा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 02, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 03:59 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty 50, sensex, share market, stock market, bel, sun pharma, itc, bharti airtel, icici b- India TV Hindi
सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ हुए बंद Image Source : PTI

Stock Market Highlights 2 March 2026: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर मिडल-ईस्ट में जारी भयावह युद्ध का गहरा असर देखने को मिला। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 1048.34 अंकों (1.29 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 80,238.85 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 312.95 अंकों (1.24 प्रतिशत) के भारी नुकसान के साथ 24,865.70 अंकों पर बंद हुआ। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने पूरे मिडल-ईस्ट में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ईरान ने सोमवार को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर कथित ड्रोन हमला कर दिया।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के किस शेयर का आज कैसा रहा प्रदर्शन

सोमवार को सेंसेक्स के अन्य शेयरों में सन फार्मा के शेयर 0.82 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, एलएंडटी के शेयर 5.00 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 3.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.89 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.85 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.92 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.87 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.40 प्रतिशत, एटरनल 1.38 प्रतिशत, ट्रेंट 1.38 प्रतिशत, टाइटन 1.36 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.30 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.17 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.15 प्रतिशत, एसबीआई 1.05 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.92 प्रतिशत, इंफोसिस 0.91 प्रतिशत, टीसीएस 0.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.79 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.69 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.35 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा