1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. निसान और डैटसन की कारों पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ जून तक मिलेगा फायदा

निसान और डैटसन की कारों पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ जून तक मिलेगा फायदा

 Published : Jun 04, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 12:15 pm IST

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान और डैटसन की कारों पर आप भारी डिस्‍काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ जून महीने के लिए ही है।

निसान और डैटसन की कारों पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ जून तक मिलेगा फायदा- India TV Hindi
निसान और डैटसन की कारों पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट, सिर्फ जून तक मिलेगा फायदा

नई दिल्‍ली। नई कार खरीदने की तैयारी में हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान (Nissan) और डैटसन की कारों पर आप भारी डिस्‍काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ जून महीने के लिए ही है। इसके तहत कार की खरीद पर कैश डिस्‍काउंट के साथ फ्री इंश्‍योरेंस और एक्‍सचेंज बोनस के साथ स्‍पेशल फाइनेंस ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा कारों पर कॉरपोरेट डिस्‍काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

जानिए निसान की कारों पर कितना डिस्‍काउंट

डैटसन की कारों पर है ये डिस्‍काउंट

छोटी कारों के बाजार में डैटसन तेजी से जगह बना रही है। फिलहाल कंपनी की तीन कारें भारतीय सड़कों पर हैं। पहले बात करें डैटसन गो की तो इस पर 10,000 रुपए का एक्‍सचेंज बोनस मिल रहा है, वहीं ग्राहक 2,000 रुपए के कॉरपोरेट डिस्‍काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। कंपनी 12500 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस भी उपलब्‍ध करा रही है। वहीं गो प्‍लस पर 14,000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस मिलेगा। इसके अलावा हाल में ही लॉन्‍च की गई रेडी-गो पर 11000 रुपए का फ्री इंश्योरेंस और 2000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

No
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा