1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. निसान ने पेश की एक लीटर इंजन के साथ redi-Go Gold, कीमत है मात्र 3.69 लाख रुपए

निसान ने पेश की एक लीटर इंजन के साथ redi-Go Gold, कीमत है मात्र 3.69 लाख रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 26, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 03:19 pm IST

निसान मोटर इंडिया ने आज एक लीटर इंजन के साथ डैटसन redi-Go Gold को लॉन्‍च किया है। यह हैचबैक रेडी-गो का लिमिटेड एडिशन वैरियंट है।

निसान ने पेश की एक लीटर इंजन के साथ redi-Go Gold, कीमत है मात्र 3.69 लाख रुपए- India TV Hindi
निसान ने पेश की एक लीटर इंजन के साथ redi-Go Gold, कीमत है मात्र 3.69 लाख रुपए

नई दिल्‍ली। निसान मोटर इंडिया ने आज एक लीटर इंजन के साथ डैटसन redi-Go Gold को लॉन्‍च किया है। यह हैचबैक रेडी-गो का लिमिटेड एडिशन वैरियंट है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपए रखी गई है।

निसान मोटर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि यह नया वैरियंट आज से ही पूरे देश में सभी निसान और डैटसन डीलरशिप पर उपलब्‍ध होगा।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और डैटसन बिजनेस युनिट, जेरोम सैगत ने कहा कि रेडी-गो गोल्‍ड 1.0 लीटर लिमिटेड एडिशन में अधिक पावर, स्‍टाइल और सुविधाओं के साथ डैटसन अपने ग्राहकों के लिए त्‍योहारी सीजन को और अधिक विशेष बनाएगा।

उन्‍होंने आगे कहा कि नया वैरियंट किफायती कीमत पर बेहतर ड्राइविंग प्रदर्शन देता है और इसका तरोताजा एक्‍सटेरियर डैटसन के ग्राहकों को स्‍टाइलिश, हाई वैल्‍यू फॉर मनी कार्स के वादे को सुदृढ़ करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा