1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Piaggio ने की Vespa और Aprilia पर फेस्टिव ऑफर की घोषणा, मिलेगा 10000 रुपए का बेनेफ‍िट

Piaggio ने की Vespa और Aprilia पर फेस्टिव ऑफर की घोषणा, मिलेगा 10000 रुपए का बेनेफ‍िट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2020 10:08 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 10:08 am IST

ऑफर के तहत 7000 रुपए तक का इंश्योरेंस बेनेफिट, 4000 रुपए तक की कॉम्प्लेमेंट्री एक्सेसरीज और 2000 रुपए का ई-कॉमर्स बुकिंग बेनेफिट दिया जा रहा है।

Piaggio announces benefits of up to 10k on Vespa, Aprilia- India TV Hindi
Piaggio announces benefits of up to 10k on Vespa, Aprilia Image Source : VESPA

नई दिल्‍ली। इटली की ऑटो कंपनी पियाजियो ने फेस्टिव सेल्‍स ऑफर के तहत वेस्‍पा और अप्रीलिया पर 10,000 रुपए तक के बेनेफ‍िट देने की घोषणा की है। पियाजियो इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह ऑफर फ्री इंश्‍योरेंस और ऑनलाइन बुकिंग बेनेफ‍िट्स के साथ ही साथ कॉम्‍प्‍लेमेंट्री एक्‍सेसरीज के रूप में दिए जाएंगे और यह 16 नवंबर तक उपलब्‍ध रहेगा।  

फेस्टिव सीजन के लिए यह नया ऑफर अभी से लेकर 16 नवंबर तक उपलब्‍ध रहेगा। इस दौरान पियाजियो उपभोक्‍ता किसी भी वेस्‍पा और अप्रीलिया वेरिएंट्स की खरीद पर 10,000 रुपए तक का बेनेफ‍िट हासिल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि उपभोक्‍ता पूरे देश में सभी डीलरशिप पर वेस्‍पा फेसलिफ्ट बीएस-6 और अप्रीलिया बीएस-6 रेंज पर भी फेस्टिव ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।  

ऑफर के तहत 7000 रुपए तक का इंश्‍योरेंस बेनेफ‍िट, 4000 रुपए तक की कॉम्‍प्‍लेमेंट्री एक्‍सेसरीज और 2000 रुपए का ई-कॉमर्स बुकिंग बेनेफ‍िट दिया जा रहा है। इसके अलावा, इस दशहरा और दिवाली पर खरीदारी करने वाले उपभोक्‍ताओं को पहले साल के लिए फ्री सर्विस और पांच साल की वारंटी हासिल कर सकते हैं। इसमें दो साल के लिए फ्री रोडसाइड असिस्‍टैंस भी शामिल है।  

पियाजियो इंडिया के चेयरमैन और एमडी डियागो ग्राफी ने कहा कि इस दशहरा और दिवाली पर अपने सम्‍मानीय ग्राहकों के लिए वेस्‍पा और अप्रीलिया रेंज के स्‍कूटर पर ऑफर की पेशकश करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। हमारे ऑफर सभी प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हैं, जो बिना परेशानी वाला खरीद अनुभव प्रदान करने में मददगार होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा