1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रेनो ने लॉन्‍च किया क्विड का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन, कीमत 2.66 लाख रुपए से है शुरू

रेनो ने लॉन्‍च किया क्विड का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन, कीमत 2.66 लाख रुपए से है शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 01:43 pm IST

रेनो ने क्विड हैचबैक का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन लॉन्च किया है। यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.66 लाख रुपए से शुरू होती है जो 3.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

Renault Kwid Live For More Edition- India TV Hindi
Renault Kwid Live For More Edition

नई दिल्‍ली। रेनो ने क्विड हैचबैक का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन लॉन्च किया है। यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.66 लाख रुपए से शुरू होती है जो 3.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

वैरिएंट और कीमत

  • क्विड 0.8 लीटर एससीई: 2,66,700 रुपए
  • क्विड 1.0 लीटर एससीई एमटी: 3,57,900 रुपए
  • क्विड 1.0 लीटर एससीई एएमटी: 3,87,900 रुपए

Renault Kwid Live For More Edition 1
Renault Kwid Live For More Edition 1

स्पेशल एडिशन क्विड में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इस में सिल्वर ब्लैक और डार्क ग्रे वाले स्टीकर दिए गए हैं। आगे वाली ग्रिल पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। व्हील कवर, विंग मिरर और रूफ रेल्स को लिमे कलर में रखा गया है। सुरक्षा के लिए इस में रियर पार्किंग सेंसर जोड़ा गया है, इस फीचर का मौजूदा मॉडल में अभाव है।

लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन कुल पांच कलर फाइरी रेड, आईस कूल व्हाइट, मूनलाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रोंज और प्लानेट ग्रे में उपलब्ध है। इस में मौजूदा मॉडल वाले 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। कंपनी के अनुसार इसे निश्चित समय तक बुक किया जा सकता है, हालांकि बुकिंग की आखिरी तारीख के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

स्रोत : Cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा