1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Renault को 2019 में हुआ दशक का पहला घाटा, बंद हो सकते हैं कंपनी के कुछ संयंत्र

Renault को 2019 में हुआ दशक का पहला घाटा, बंद हो सकते हैं कंपनी के कुछ संयंत्र

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 06:45 pm IST

रेनॉल्ट की कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉटिल्ड डेल्बॉस ने कहा कि 2020 में भी बाजार में उथल-पुथल बने रहने की आशंका है और कोरोनावायरस के भी असर देखने को मिल सकते हैं।

Renault reports first net losses in decade for 2019- India TV Hindi
Renault reports first net losses in decade for 2019

पेरिस। कार बनाने वाली फ्रांस की कंपनी रेनॉल्‍ट को 2019 में दशक में पहली बार घाटा हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसे 2019 में 14.1 करोड़ यूरो यानी 15.2 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ। कंपनी को बिक्री गिरने तथा जापानी साझेदार निसान का योगदान कम होने के कारण यह घाटा हुआ है।

रेनॉल्‍ट ने कहा कि 2020 के लिए परिदृश्य खराब है और परिचालन से होने वाले लाभ में गिरावट आने की आशंका है। कंपनी ने कहा कि इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ संयंत्रों को बंद करना पड़े। कंपनी का परिचालन लाभ 2019 में 6.3 प्रतिशत से गिरकर 4.8 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल कंपनी का राजस्व 3.3 प्रतिशत गिरकर 55.5 अरब यूरो पर आ गया। इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 3.4 प्रतिशत गिरकर 37.5 लाख इकाइयों पर आ गई।

रेनॉल्‍ट की कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉटिल्ड डेल्बॉस ने कहा कि 2020 में भी बाजार में उथल-पुथल बने रहने की आशंका है और कोरोनावायरस के भी असर देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा दिक्कतों को देखते हुए संयंत्र बंद किए जाने के अनुमानों को नकार नहीं सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा