1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉयल एनफील्ड की बिक्री का बना नया रिकॉर्ड, सिर्फ 90 दिन में 2 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

रॉयल एनफील्ड की बिक्री का बना नया रिकॉर्ड, सिर्फ 90 दिन में 2 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 07, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 04:54 pm IST

दिसंबर तिमाही के दौरान देश में कुल 2,06,736 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री हुई है जो वित्त वर्ष 2016-17 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 18.9 प्रतिशत ज्यादा है।

Royal Enfield Classic 500- India TV Hindi
Royal Enfield sale rose 19 percent during December Quarter

नई दिल्ली। अपनी दमदार अवाज और पावर से देश की सड़कों पर राज करने वाली बाइक रॉयल एनफील्ड के लिए दिसंबर तिमाही शानदार रही है। भारत में इस बाइक को बनाने वाली कंपनी आयसर मोटर्स की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर तिमाही के दौरान देश में 2 लाख से ज्यादा रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री हुई है जो एक रिकॉर्ड है।

Royal Enfield
Royal Enfield sale rose 19 percent during December Quarter

आयसर मोटर्स के मुताबिक दिसंबर तिमाही के दौरान देश में कुल 2,06,736 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री हुई है जो वित्त वर्ष 2016-17 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 18.9 प्रतिशत ज्यादा है। 2016-17 में इस दौरान 1,73,859 बाइक्स की बिक्री दर्ज की गई थी। बिक्री में बढ़ोतरी की वजह से आयसर मोटर्स को रॉयल एनफील्ड के ऑपरेशन से राजस्व में 23.7 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

Royal Enfield
Royal Enfield sale rose 19 percent during December Quarter

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल के मुताबिक दिसंबर तिमाही में रॉयल एनफील्ड सेग्मेंट में नए लॉन्च की वजह से बिक्री बढ़ी है, नवंबर में कंपनी ने इंटरसेप्टर एंड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को लॉन्च किया, इसके बाद हिमालयन BS4 EFI का वर्जन भी उतारा। 

Royal Enfield Classic 500
Royal Enfield sale rose 19 percent during December Quarter

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा