1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बुलेट के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, रॉयल एनफील्ड ने 4 दिन के लिए बंद किया प्लांट

बुलेट के लिए करना पड़ सकता है इंतजार, रॉयल एनफील्ड ने 4 दिन के लिए बंद किया प्लांट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 13, 2021 09:49 am IST,  Updated : May 13, 2021 09:49 am IST

देश की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड की बाइक के लिए आपको और भी इंतजार करना पड़ सकता है।

रॉयल एनफील्ड ने बंद...- India TV Hindi
रॉयल एनफील्ड ने बंद किया प्लांट Image Source : ROYAL ENFIELD

देश की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड की बाइक के लिए आपको और भी इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 13-16 मई के बीच अपनी दो फैक्ट्रियों को बंद करने का फैसला किया है। आयशर मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने विनिर्माण संयंत्रों में मेंटेंनेंस गतिविधि करने के लिए शटडाउन का उपयोग करेगी।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

रॉयलफील्ड ने घोषणा करते हुए कहा कि "COVID-19 के प्रसार के कारण अभूतपूर्व स्थिति के कारण, और अपने कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से, कंपनी ने चेन्नई में अपनी फैक्ट्रियों में उत्पादन को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है," कंपनी ने कहा कि तिरुवोट्टियूर, ओरगादम और वल्लम वडगल में कंपनी का विनिर्माण परिचालन 13 मई से 16 मई 2021 के बीच बंद रहेगा।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

रॉयल एनफील्ड ने देश के सभी डीलरशिप को स्थानीय नियमों का पालन करने और स्थानीय प्रशासनिक आदेशों का पालन करने के लिए सलाह जारी की है। कंपनी ने कहा कि अगली सूचना तक चेन्नई और गुड़गांव के कॉरपोरेट कार्यालयों सहित अन्य सभी कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे। 

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, यामाहा मोटर (IYM) ने घोषणा की थी कि वह देश में अपने दो संयंत्रों में 15-31 मई तक उत्पादन रोक देगी। 9 मई को, दुपहिया वाहन बाजार के अग्रणी हीरो मोटोकॉर्प ने देश में मौजूदा COVID-19 स्थिति को देखते हुए अपने संयंत्रों को 16 मई तक एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा