1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉयल एन्‍फील्‍ड ने पेश की नई 500 सीसी बाइक पेगासस, बिकेंगी सिर्फ 250 मोटरसाइकिलें

रॉयल एन्‍फील्‍ड ने पेश की नई 500 सीसी बाइक पेगासस, बिकेंगी सिर्फ 250 मोटरसाइकिलें

 Published : May 31, 2018 05:56 pm IST,  Updated : May 31, 2018 08:24 pm IST

अपनी दमदार बिल्‍ट और शानदार आवाज़ के साथ युवाओं के दिलों पर राज करने वाली रॉयल एनफील्ड ने आज अपनी नई क्लासिक 500 पेगासस मोटरसाइकल को भारतीय बाजार में उतार दिया है।

RE- India TV Hindi
RE

नई दिल्‍ली। अपनी दमदार बिल्‍ट और शानदार आवाज़ के साथ युवाओं के दिलों पर राज करने वाली रॉयल एनफील्ड ने आज अपनी नई क्लासिक 500 पेगासस मोटरसाइकल को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस बाइक को एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्‍च किया है। कंपनी ने दुनिया भर के बाजार के लिए सिर्फ 1000 बाइक तैयार की हैं। जिसमें से सिर्फ 250 बाइक भारत में बिक्री के लिए उपलब्‍ध होंगी। महाराष्‍ट्र में क्लासिक 500 पेगासस की कीमत 2.49 लाख रुपए (ऑन रोड) रखी गई है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए (ऑन रोड) रखी गई है।

क्‍या है इसकी खसियत

इस बाइक की बात करें तो यह बाइक रॉयल एनफील्ड आरई/डब्‍ल्‍यूडी 125 से इंस्पायर्ड है। दूसरे विश्‍वयुद्ध में इसे फ्लाइंग फ्ली (Flying Flea) भी कहा जाता था। फलाइंग फ्ली को ब्रिटिश पैराट्रूपर्स दूसरे विश्‍वयुद्ध के दौरान इस्तेमाल करते थे। इस बाइक में इन्‍हीं यादों को संजो कर खा गया है।

RE
RE

पेट्रोल टैंक पर होगा सीरीयल नंबर

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस की हर यूनिट के फ्यूल टैंक पर 250वीं एयरबोर्न लाइट कंपनी की याद में एक सीरियल नंबर लगाया गया है। इस कंपनी ने वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान अपनी सेवाएं दीं थीं। इसके अलावा फ्यूल टैंक पर नीला पेगासस लोगो भी है जोकि पैराशूट रेजिमेंट का ऑफिशियल निशान है। इसके अलावा इसमें ब्राउन कलर के हैंडलबार ग्रिप्स दिए गए हैं, वहीं एयर फिल्टर के आसपास ब्रास के बकल के साथ एक लेदर स्ट्रैप और हेडलाइट बेज़ल और पैडल किकस्टार्ट लीवर और रिम्स आदि दिए गए हैं। यह मोटरसाइकल भारत में ब्राउन कलर में लॉन्च की गई है।

RE
RE

ये हैं स्‍पेसिफिकेशंस

पेगासस लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने समान 499cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 5250 आरपीएम पर 27.2 बीएचपी पावर और 4000 आरपीएम पर 41.3 न्‍यूटन मीटर पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने बाइक का चेसिस, ब्रेक्स और टायर्स स्टैंडर्ड मॉडल से लिए हैं और इसका भार 194 केजी है।

RE
RE

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा