1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Skoda ने लॉन्‍च किया Rapid का लिमिटेड एडिशन, कीमत है इसकी 6.99 लाख रुपए

Skoda ने लॉन्‍च किया Rapid का लिमिटेड एडिशन, कीमत है इसकी 6.99 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2019 03:20 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 03:20 pm IST

रैपिड लिमिटेड एडिशन में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है और इसकी पूरी रेंज में आवश्यक सुरक्षा फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग्स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड के तौर पर शामिल किए गए हैं।

Skoda launches limited edition Rapid at Rs 6.99 lakh- India TV Hindi
Skoda launches limited edition Rapid at Rs 6.99 lakh Image Source : SKODA LAUNCHES LIMITED

नई दिल्‍ली। चेक कार निर्माता कंपनी स्‍कोडा ऑटो ने मंगलवार को अपनी मिड-साइज सेडान रैपिड का लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च किया है। कंपनी ने बताया कि इसकी भारत में इंट्रोडक्‍टरी एक्‍स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है।  

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि रैपिड लिमिटेड एडिशन में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है और इसकी पूरी रेंज में  आवश्‍यक सुरक्षा फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग्‍स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम स्‍टैंडर्ड के तौर पर शामिल किए गए हैं।

कंपनी ने कहा है कि रैपिड लिमिटेड एडिशन में रियर पार्किंग सेंसर, एंटी-ग्‍लेर इंटीरियर रियर व्‍यू मिरर, टाइमर के साथ रियर विंडरस्‍क्रीन डीफॉगर, फ्रंट में हाइट एडजस्‍टेबल थ्री-प्‍वाइंट सीट बेल्‍ट, रफ रोड पैकेज और फ्लोटिंग कोड सिस्‍टम के साथ इंजन इमोबि‍लाइजर जैसे फीचर्स भी इसमें समाहित किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा