1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्‍कोडा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की नई रैपिड सेडान, मिलेंगे ऑटोमैटिक और मैनुअल विकल्‍प

स्‍कोडा ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च की नई रैपिड सेडान, मिलेंगे ऑटोमैटिक और मैनुअल विकल्‍प

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 05, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:48 pm IST

चेक गणराज्‍य की कंपनी स्‍कोडा ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार रैपिड का नया एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसे रैपिड 2018 एडिशन नाम दिया है। जिसे रैपिड के मौजूदा टॉप वैरिएंट यानि कि स्‍टाइल पर तैयार किया गया है।

skoda- India TV Hindi
skoda

नई दिल्‍ली। चेक गणराज्‍य की कंपनी स्‍कोडा ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार रैपिड का नया एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसे रैपिड 2018 एडिशन नाम दिया है। जिसे रैपिड के मौजूदा टॉप वैरिएंट यानि कि स्‍टाइल पर तैयार किया गया है। यह देखने में इससे पहले आए मोंटेकार्लो एडिशन के जैसी दिखाई देती है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्‍पों में पेश किया है। यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों प्रकार के गियरबॉक्‍स में उपलब्‍ध कराई गई है।

कीमत की बात करें तो यह मौजूदा रैपिड स्‍टाइल एडिशन के मुकाबले 30 हजार रुपए महंगी है। मौजूदा स्‍टाइल एडिशन की बात करें तो मैनुअल पेट्रोल रैपिड की कीमत 10.66 लाख रुपए है। वहीं डीजल मैनुअल की कीमत 12.48 लाख रुपए है। इसके अलावा ऑटोमैटिक पेट्रोल की कीमत 11.91 लाख रुपए और डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 13.63 लाख रुपए है।

कार की अन्‍य खूबियों की बात करें तो इसमें 16 इंच मशीन कट अलॉय व्हील दिए गए है। वहीं ग्रिल, साइड रियर मिरर, छत, स्मोक्ड हैडलैंप्स और टेललैंप्स पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा केबिन में भी काले रंगा का प्रयोग किया गया है। सीट पर भी कॉन्‍ट्रास्‍ट स्टिचिंग मिलेगी। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा