1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Suzuki Motor Gujarat के तीसरे प्‍लांट का निर्माण कार्य हुआ पूरा, अप्रैल-2021 से शुरू होगा कारों का उत्‍पादन

Suzuki Motor Gujarat के तीसरे प्‍लांट का निर्माण कार्य हुआ पूरा, अप्रैल-2021 से शुरू होगा कारों का उत्‍पादन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 12:30 pm IST

सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड जापान की सुजुकी कॉरपोशन की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली इकाई है और यह मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर वाहनों का विनिर्माण करती है।

Suzuki Motor Gujarat completed construction of its third plant at hansalpur- India TV Hindi
Suzuki Motor Gujarat completed construction of its third plant at hansalpur Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) ने गुरुवार को बताया कि उसने गुजरात के हंसलपुर में अपने तीसरे प्‍लांट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। कंपनी ने कहा कि अब वह अप्रैल-2021 से यहां कारों का उत्‍पादन शुरू करने की तैयारियों में जुटी है। कंपनी ने कहा कि इस नए प्‍लांट की उत्‍पादन क्षमता कारोबारी स्थितियां और बाजार की मांग पर निर्भर करेगी।

सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड जापान की सुजुकी कॉरपोशन की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली इकाई है और यह मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर वाहनों का विनिर्माण करती है।  

सुजुकी मोटर गुजरात ने 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा किया पार

सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) ने अक्‍टूबर माह में 10 लाख वाहनों के उत्पादन के आंकड़े को पार किया था। एसएमजी भारत में जापान की कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की वाहन निर्माण इकाई है। एसएमजी ने एक बयान में कहा था कि उसने इस साल 21 अक्टूबर को यह आंकड़ा प्राप्त किया। कंपनी ने कहा कि यह सुजुकी की किसी भी उत्पादन इकाई के लिए 10 लाख का आंकड़ा प्राप्त करने का सबसे तेज मामला है।

एसएमजी ने फरवरी 2017 में उत्पादन शुरू किया था। इस तरह उसने महज तीन साल नौ महीने में यह आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। एसएमजी मारुति सुजुकी इंडिया को वाहनों की आपूर्ति करती है। उसने गुजरात के हंसलपुर में स्थित संयंत्र में बलेनो के साथ उत्पादन की शुरुआत की थी। इसके बाद संयंत्र ने जनवरी 2018 में स्विफ्ट का उत्पादन शुरू किया था। संयंत्र ने मार्च 2018 से निर्यात की भी शुरुआत कर दी। बयान में कहा गया कि सुजुकी के द्वारा वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में 15.8 लाख वाहनों का उत्पादन किया गया था, जिसमें एसएमजी की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत (4.10 लाख वाहनों) की रही। कंपनी ने कहा सुजुकी कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के उपायों के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करके ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिये अपनी उत्पादन गतिविधियों को जारी रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा