1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्‍च की 2019 इंट्रूडर, कीमत है इसकी 1.08 लाख रुपए

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने लॉन्‍च की 2019 इंट्रूडर, कीमत है इसकी 1.08 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 07:28 pm IST

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बयान में कहा कि नई इंट्रूडर उन्नत गेयर डिजाइन, बेहतर ब्रेक पैडल जैसे फीचर्स से लैस है।

suzuki intruder- India TV Hindi
suzuki intruder Image Source : SUZUKI INTRUDER

नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल इंट्रूडर का 2019 संस्करण लॉन्‍च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,08,162 रुपए है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बयान में कहा कि नई इंट्रूडर उन्नत गेयर डिजाइन, बेहतर ब्रेक पैडल जैसे फीचर्स से लैस है। यह ग्राहकों को आरामदायक सवारी का अनुभव देगी। 

एसएमआईपीएल के उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा कि नई आधुनिक डिजाइन और आर्कषक लुक के साथ सुजुकी इंट्रूडर देश में सभी क्रूज बाइक पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त मोटरसाइकिल है।

नई इंट्रूडर मोटरसाइकिल में 155 सीसी का इंजन, एबीएस (एंटी ब्रेकिंग सिस्टम) और फुली डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंटेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा