1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी अगले महीने लॉन्‍च करेगी नई बाइक GSX-S750 स्ट्रीट फाइटर, ये होंगी बेमिसाल खूबियां

सुजुकी अगले महीने लॉन्‍च करेगी नई बाइक GSX-S750 स्ट्रीट फाइटर, ये होंगी बेमिसाल खूबियां

 Published : Mar 31, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 04:17 pm IST

बाइक बनाने वाली दिग्‍गज जापानी कंपनी सुजुकी जल्‍द ही भारत में अपनी नई पावर बाइक जीएसएक्‍स-एस750 स्‍ट्रीट फाइटर लॉन्‍च करने जा रही है। संभावना है कि सुजुकी अगले महीने अपनी इस बाइक को भारतीय सड़कों पर उतारेगी।

Suzuki- India TV Hindi
Suzuki

नई दिल्‍ली। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह खबर बेहद खास है। बाइक बनाने वाली दिग्‍गज जापानी कंपनी सुजुकी जल्‍द ही भारत में अपनी नई पावर बाइक जीएसएक्‍स-एस750 स्‍ट्रीट फाइटर लॉन्‍च करने जा रही है। संभावना है कि सुजुकी अगले महीने अपनी इस बाइक को भारतीय सड़कों पर उतारेगी। भारतीय ग्राहक इस बाइक की पहली झलक पिछले महीने हुए ऑटो एक्‍सपो में देख चुके हैं। तभी इस इस बाइक के भारत में लॉन्‍च होने का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि सुजुकी की ओर से इस बाइक को भारत में लॉन्‍च करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। संभव है कि यह कंपनी जल्‍द ही इसकी घोषणा करेगी।

सुजुकी भारत में इस बाइक का निर्माण नहीं करेगी। बल्कि इसे कम्‍प्‍लीटली नॉकडाउन यानि कि आयात कर भारत में बेचेगी। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 8 लाख रुपए के करीब हो सकती है। भारत बाजार में मौजूद दूसरी पावर बाइक की बात करें तो जीएसएक्‍स-एस750 स्‍ट्रीट फाइटर का सीधा मुकाबला कावासाकी जेड900, ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल, यामाहा एमटी-09 और डुकाटी मॉन्स्टर 821 से होगा।

सुजुकी के जीएसएक्‍स लाइनअप की बात करें कंपनी इससे पहले जीएसएक्‍स-एस1000 बाइक को पेश कर चुकी है। यह बाइक जीएसएक्‍स-1000 जैसी ही है। इस बाइक में 749 सीसी का इन लाइन 4 सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10500 आरपीएम पर 110 बीएचपी की बेमिसाल पावर जेनरेट करती है। वहीं इसका टॉर्क 9000 आरपीएम पर 81 न्‍यूटन मीटर का है। बाइक का यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। जीएसएक्‍स-एस750 में इलैक्ट्रॉनिक असिस्टेंस भी दिया है जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, कम आरपीएम पर असिस्ट और सुज़ुकी ईज़ी स्टार्ट सिस्टम शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा