1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में पेश की नई हैक्‍सा डाउनटाउन, बेहद खास फीचर्स के साथ कीमत 12.48 लाख से शुरू

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में पेश की नई हैक्‍सा डाउनटाउन, बेहद खास फीचर्स के साथ कीमत 12.48 लाख से शुरू

 Published : Nov 03, 2017 04:49 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 07:39 pm IST

टाटा मोटर्स ने अपनी पावरफुल एसयूवी हैक्‍सा का डाउनटाउन अर्बन स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने डाउनटाउन हैक्‍सा को भी वेरिएंट पर तैयार किया है।

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में पेश की नई हैक्‍सा डाउनटाउन, बेहद खास फीचर्स के साथ कीमत 12.48 लाख से शुरू- India TV Hindi
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में पेश की नई हैक्‍सा डाउनटाउन, बेहद खास फीचर्स के साथ कीमत 12.48 लाख से शुरू

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने अपनी नई और पावरफुल एसयूवी हैक्‍सा का नया और अपडेटेड डाउनटाउन अर्बन स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस पर से पर्दा हटाया था। कंपनी ने डाउनटाउन हैक्‍सा को भी वेरिएंट पर तैयार किया है। इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी के मुताबिक नई हैक्‍सा को 15 नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसे एक नए कलर अर्बन ब्रोन्ज़ में भी उपलब्ध कराया जाएगा। नई टाटा हैक्‍सा को दो पैकेज एब्सल्यूट और इंडल्ज में पेश किया जाएगा और बेस मॉडल एक्सई से लेकर टॉप मॉडल एक्सटीए तक उपलब्ध होगा। टाटा मोटर्स ने इस शानदार लुक वाली एसयूवी में नए कलर के साथ फ्रंट ग्रिल, हैडलैंप्स, ओवीआरएम और साइड बॉडी क्लैडिंग पर क्रोम फिनिश दिया है।

इसके एक्सटीरियर में 16-इंच अलॉय व्हील्स और डाउनटाउन बैज जैसे बदलाव भी किए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने टाटा हेक्‍जा डाउनटाउन अर्बन एडिशन में प्रिमियम सीट कवर्स, स्पीड लिमिट अलर्ट्स के साथ एलईडी हैडअप डिस्प्ले, बैटरी वोल्टेज संकेत, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और पीछे बैठने वालों के लिए 10.1-इंच का एंटरटेनमेंट प्लेयर लगाया है।

टाटा ने नई हैक्‍सा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है और यह पहले की तरह ही 2.2-लीटर के 4-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। ये इंजन 148 बीएचपी से लेकर 154 बीएचपी पावर जनरेट करता है, वहीं 320 एनएम से लेकर 400 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। टाटा हेक्‍जा के बेस मॉडल का इंजन 148 बीएचपी पावर वाला है और इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन लगाया गया है। बाकी सभी मॉडल्स में टाटा ने 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध कराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा