1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, कचरे से पैदा हुए गैस से दौड़ेंगी ये बसें

टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, कचरे से पैदा हुए गैस से दौड़ेंगी ये बसें

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 17, 2017 05:34 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 06:17 pm IST

टाटा मोटर्स ने देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस उतारी है। कंपनी ने कहा है कि बायो मीथेन इंजन (5.7 SGI & 3.8 SGI) हल्की और मध्यम बसों में उपलब्ध होगा।

टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, कचरे से पैदा हुए गैस से दौड़ेंगी ये बसें- India TV Hindi
टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, कचरे से पैदा हुए गैस से दौड़ेंगी ये बसें

मुंबई वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने आज देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस उतारी है। कंपनी ने कहा है कि बायो मीथेन इंजन (5.7 SGI & 3.8 SGI) हल्की और मध्यम बसों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने तीन मॉडल प्रदर्शित किए हैं। इनमें प्रमुख मॉडल टाटा LPO 1613 शामिल है जो 5.7 SGI BS-IV IOBD-II का अनुपालन करने वाली बस होगी। टाटा LPO 1613 पुणे नगर परिवहन निगम में पहले से परिचालन में है। इसे कार्यक्रम में बायो मीथेन ईंधन के साथ प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढ़ें :  अगले वित्‍त वर्ष तक दो नए मॉडल लॉन्‍च करेगी महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा इनोवा और टाटा हेक्‍सा को देगी टक्‍कर

कंपनी ने हालांकि बायो सीएनजी बसों के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। इन बसों को पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा उत्सव में प्रदर्शित किया गया। टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन कारोबार के प्रमुख गिरीश वाघ ने कहा कि बायो सीएनजी का इस्तेमाल स्मार्ट शहरों में सकारात्मक तरीके से योगदान करेगा और उन्हें साफ सुथरा रखने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्‍च होने जा रही है एमवी अगस्‍ता ब्रुटेल 800, संभावित कीमत 15.59 लाख रुपए

टाटा मोटर्स में पावर सिस्‍टम इंजीनियरिंग के प्रमुख राजेंद्र पेटकर ने कहा कि बायो मीथेन बसें पर्यावरण के अनुकूल वाहन विकसित करने की दिशा में एक कदम है। बायो मीथेन गैस किचेन से निकले कचरे जैसे बायो डिग्रेडेबल वस्‍तुओं से उत्‍पन्‍न होता है। प्राकृतिक रूप से कचरे से उत्‍पन्‍न हुआ यह गैस बिना इस्‍तेमाल के वातावरण में मिल जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा