1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स के पिक-अप ट्रकों की बिक्री घटी, पंतनगर संयंत्र में उत्पादन 17 प्रतिशत घटाया

टाटा मोटर्स के पिक-अप ट्रकों की बिक्री घटी, पंतनगर संयंत्र में उत्पादन 17 प्रतिशत घटाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2019 02:51 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 02:51 pm IST

टाटा मोटर्स की घरेलू स्तर पर वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जुलाई में 36 प्रतिशत घटकर 22,453 इकाई रह गई।

Tata Motors slashes pick-ups production by 17pc at Patanagar plant- India TV Hindi
Tata Motors slashes pick-ups production by 17pc at Patanagar plant Image Source : TATA MOTORS SLASHES

मुंबई। देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने उत्तराखंड के अपने पंतनगर कारखाने में इस महीने एसएमएमएल पिक-अप ट्रकों का उत्पादन घटाकर 15,000 इकाई कर दिया है। पिछले महीने यह उत्पादन 18,000 इकाइयों का रहा था। बिक्री में भारी गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है।

वाहन उद्योग पिछले दो दशक में सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है। ऐेसे में वाहन कंपनियां अपना उत्पादन घटा रही हैं और साथ ही डीलर भी अपना भंडार कम कर रहे हैं। टाटा मोटर्स की घरेलू स्तर पर वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जुलाई में 36 प्रतिशत घटकर 22,453 इकाई रह गई। जुलाई, 2018 में यह आंकड़ा 34,817 वाहन का था।

इसी तरह एससीवी और पिक अप की बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत घटकर 10,937 इकाई रह गई। एक सूत्र ने कहा कि पिछले महीने पंतनगर संयंत्र में 18,000 वाहनों का उत्पादन हुआ था। इस महीने उत्पादन 17 प्रतिशत घटाकर 15,000 इकाई कर दिया गया है। पंतनगर कारखाने में एक टन से कम के मिनी ट्रक टाटा एस श्रृंखला और इंट्रा ट्रक (छोटे वाणिज्यिक वाहन) का उत्पादन होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा