1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors 2020 की शुरुआत में लॉन्‍च करेगी Nexon EV, कीमत होगी 15 से 17 लाख रुपए के बीच

Tata Motors 2020 की शुरुआत में लॉन्‍च करेगी Nexon EV, कीमत होगी 15 से 17 लाख रुपए के बीच

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 01:24 pm IST

वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में मौजूद बाधाओं को खत्म करने के वादे के साथ नेक्सन ईवी को लॉन्च किया जाएगा और यह एक रोमांचक ऑन-रोड परफॉर्मेंस के साथ ही साथ शून्य उत्सर्जन को सुनिश्चित करेगी।

Tata Motors to drive in Nexon EV in March quarter; to be priced between Rs 15-17 lakh- India TV Hindi
Tata Motors to drive in Nexon EV in March quarter; to be priced between Rs 15-17 lakh Image Source : TATA NEXON EV

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने गुरुवार को कहा कि वह चालू वित्‍त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2020) में अपनी नेक्‍सन इलेक्ट्रिक को लॉन्‍च करेगी। नेक्‍सन ईवी की कीमत 15 से 17 लाख रुपए के बीच रहने की उम्‍मीद है। यह नया वाहन कंपनी द्वारा हाल ही में पेश की गई जिपट्रॉन टेक्‍नोलॉजी से संचालित होगा।

टाटा मोटर्स के अध्‍यक्ष, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस एंड कॉरपोरेट स्‍ट्रेट्जी, शैलेष चंद्रा ने एक बयान में कहा कि हम यह घोषणा करते हुए गौरवांवित महसूस कर रहे हैं कि नेक्‍सन ईवी भारत में व्‍यक्तिगत खरीदारों के लिए वित्‍त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में उपलब्‍ध होगी।

उन्‍होंने आगे कहा कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में मौजूद बाधाओं को खत्‍म करने के वादे के साथ नेक्‍सन ईवी को लॉन्‍च किया जाएगा और यह एक रोमांचक ऑन-रोड परफॉर्मेंस के साथ ही साथ शून्‍य उत्‍सर्जन को सुनिश्चित करेगी।

चंद्रा ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि नई नेक्‍सन ईवी इलेक्ट्रिक कारों की स्‍वीकार्यता को बढ़ाने का काम करेगी और उपभोक्‍ताओं के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को एक चाहने वाला विकल्‍प बनाने में मदद करेगी।

कंपनी ने कहा कि जिपट्रॉन टेक्‍नोलॉजी द्वारा संचालित नेक्‍सन ईवी एक चार्ज में लगभग 300 किलोमीटर रेंज का लक्ष्‍य हासिल करेगी और यह मौजूदा रेंज चिंता को कम करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा