1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी Hexa, मात्र 11,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग!

Tata Motors अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी Hexa, मात्र 11,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग!

 Published : Nov 02, 2016 06:57 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 06:57 pm IST

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपने नए वाहन HEXA की लॉन्‍चिंग की तैयार शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि Tata Motors यह कार अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी।

Tata Motors अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी Hexa, मात्र 11,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग!- India TV Hindi
Tata Motors अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी Hexa, मात्र 11,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग!

नई दिल्‍ली। Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपने नए वाहन HEXA की लॉन्‍चिंग की तैयार शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि Tata Motors यह कार अगले साल जनवरी में लॉन्‍च करेगी। ऑनलाइन ऑटो मगजीन cardekho.com के मुताबिक कुछ डीलर्स ने इसकी बुकिंग मात्र 11,000 रुपए रुपए में शुरू कर दी है। वहीं कुछ डीलर्स 20 से 25 हजार रुपए में बुकिंग कर रहे हैं।

  • Tata Motors ने इस साल ऑटो एक्‍सपो के दौरान Hexa को प्रदर्शित किया था।
  • इसे छह वेरिएंट XE, XM, XMA, XT, XTA और XT 4×4 में उतारा जाएगा।
  • इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रूपए होने की संभावना है।
  • अटकलें हैं कि टॉप वेरिएंट की कीमत 17 से 18 लाख रूपए तक जा सकती है।

तस्‍वीरों में देखिए कैसी है Tata Hexa

Tata Hexa

1 (103)IndiaTV Paisa

2 (94)IndiaTV Paisa

3 (94)IndiaTV Paisa

4 (94)IndiaTV Paisa

5 (90)IndiaTV Paisa

6 (47)IndiaTV Paisa

7 (29)IndiaTV Paisa

8 (28)IndiaTV Paisa

9 (19)IndiaTV Paisa

दमदार और लक्‍जीरियस

  • Tata Hexa को Aria के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
  • यह 6 और 7-सीटर दो विकल्पों के साथ बाजार में आएगी।
  • फीचर के तौर पर इसमें 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
  • साथ ही इसमें जेबीएल का 10 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग दिए जाएंगे।
  • फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर इसे खास बनाएंगे।

Tata Hexa और Toyota Innova के बीच देख्‍ािए मुकाबला

innova vs hexa

1 (58)IndiaTV Paisa

9 (9)IndiaTV Paisa

3 (49)IndiaTV Paisa

2 (51)IndiaTV Paisa

10 (10)IndiaTV Paisa

6 (27)IndiaTV Paisa

4 (47)IndiaTV Paisa

5 (43)IndiaTV Paisa

8 (14)IndiaTV Paisa

7 (17)IndiaTV Paisa

पावर स्पेसिफिकेशन

  • Tata Hexa में 2.2 लीटर का वेरीकोर 400 टर्बो-डीज़ल इंजन मिलेगा।
  • यही इंजन टाटा की सफारी स्ट्रॉम में भी लगा है।
  • इस इंजन की ताकत 156 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है।
  • बेस वेरिएंट XE में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
  • जबकि XM और XT में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडड रहेगा।
  • XT, XMAऔर XTA वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी मिलेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा