1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉक्सवैगन की भारत में Polo SUV लॉन्च करने की तैयारी, इस 12 लाख की कन्वर्टेबल कार में मिलेगा करोड़ों की कार वाले फीचर

फॉक्सवैगन की भारत में Polo SUV लॉन्च करने की तैयारी, इस 12 लाख की कन्वर्टेबल कार में मिलेगा करोड़ों की कार वाले फीचर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 28, 2017 09:51 am IST,  Updated : Feb 28, 2017 09:51 am IST

फॉक्सवैगन भारत में अपनी नई कार Polo SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की Polo SUV कन्वर्टेबल ऑप्शन के साथ भारत में आएगी।

फॉक्सवैगन की भारत में नई SUV लॉन्च करने की तैयारी, इस 12 लाख की कन्वर्टेबल कार में मिलेगा करोड़ों की कार वाले फीचर- India TV Hindi
फॉक्सवैगन की भारत में नई SUV लॉन्च करने की तैयारी, इस 12 लाख की कन्वर्टेबल कार में मिलेगा करोड़ों की कार वाले फीचर

नई दिल्ली। जर्मनी की मशहूर कार बनाने वाली कंपनी फॉक्सवैगन भारत में अपनी नई कार Polo SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की Polo SUV कन्वर्टेबल ऑप्शन के साथ भारत में आएगी। माना जा रहा है कि इस कार की कीमत लगभग 7 से 12 लाख रूपए के बीच में होगी। कंपनी के मुताबिक यह SUV कार कन्वर्टेबल ऑप्शन में भी उपलब्ध मिलेगी। यही इस कार सबसे बडी खूबी ये होगी। क्योंकि कन्वर्टेबल आॅप्शन अभी तक महंगी लग्जरी कारों में दिया जाता रहा है।

यह भी पढ़े: भारतीय SUV सेगमेंट पर है फॉक्सवैगन की नजर, जल्‍द लॉन्‍च करेगी अपना प्रीमियम मॉडल तिगुआन

इन पावर ऑप्शन में मिलेगी नई कार

  • फॉक्सवैगन Polo SUV कार को इंजन पावर के अनुसार कई आॅप्शन में उतारने की तैयारी है।
  • इसके मॉडल में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 108bhp पावर और 175Nm टॉर्क जनरेट करेगा।
  • इसका डीजल इंजन 1.2 लीटर होगा जो 75bhp पावर देगा।
  • इनके अलावा कंपनी इसे 1.5 और 1.6 लीटर डीजल इंजन आॅप्शन में उतारे गी जो 108bhp पावर जनरेट करेंगे।
  • नई पोलो SUV में 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन सिस्टम दिया जा रहा है।
  • आपको बता दें कि हाल ही में ऑडी ने भी सस्ती कन्वर्टेबल कार लॉन्च की थी

करोडों की कार है इसकी टक्कर

  • 2017 की शुरूआत में मर्सिडीज अपनी कन्वर्टेबल सुपरलग्जरी कार ‘मेबैक एस650 कैब्रिओले’ लॉन्च करने जा रही है।
  • इस कन्वर्टेबल कार की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 88 लाख रुपए है।
  • ऐसे में यदि महज 7.5 से 12 लाख की कीमत वाली कार में आपको लगभग 5 करोड़ वाली कार का फीचर मिले तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
  • पोलो एसयूवी 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन में भी आ सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इसका हाईब्रिड मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है।

तस्‍वीरों में देखिए 2016 की बेस्‍ट कारें

2016 best cars

feature-imageIndiaTV Paisa

GTIIndiaTV Paisa

innova (2)IndiaTV Paisa

isuzuIndiaTV Paisa

merc (1)IndiaTV Paisa

skodaIndiaTV Paisa

fodIndiaTV Paisa

Volvo-S90 (1)IndiaTV Paisa

nissan (1)IndiaTV Paisa

BMWIndiaTV Paisa

अभी नहीं हुई लॉन्चिंग की घोषण

  • इस कार के बाजार में आते ही कई बड़ी कार निर्माता कंपनियां को अच्छा कॉम्पिटिशन मिल सकता है।
  • हालांकि, इस खबर को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मिलेंगे ये फीचर्स

  • न्यू जनरेशन पोलो SUV में 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन के साथ और भी ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि 2017 की शुरुआत में मर्सडीज ने भी अपनी कन्वर्टेबल कार ‘मेबैक S650 कैब्रिओले’ लॉन्च की, लेकिन इसकी कीमत 4 करोड़ 88 लाख रुपए है।
  • ऐसे में सिर्फ 7.5 से 12 लाख की कीमत में आपको करोड़ों रुपए वाली कार का फीचर मिलेगा।​
  • यह कार 2 व्हील ड्राइव के साथ 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आ सकती है।
  • फॉक्सवैगन इसके हाईब्रिड मॉडल को भी लॉन्च कर सकता है।
  • फॉक्सवैगन इस कार को ब्रेजा T क्रॉस की तर्ज पर ही कन्वर्टेबल कार बना रहा है।
  • यह कार 10.3 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है,वहीं इसकी टॉप स्पीड 188kmph है।
  • न्यू जनरेशन पोलो SUV का पेट्रोल वेरिएंट 17kmpl का माइलेज देगा तो इसका डीजल इंजन 23kmpl का माइलेज देगा।
  • भारत में इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 7.5 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक एक्सपेक्टेड है।
  • आपको बता दें कि जुलाई 2017 के आस-पास यह कार भारत में लॉन्च हो सकती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा