1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फॉक्‍सवैगन कल दुनिया के सामने पेश करेगी नेक्‍स्‍ट जेनरेशन पोलो, ये होंगे बड़े बदलाव

फॉक्‍सवैगन कल दुनिया के सामने पेश करेगी नेक्‍स्‍ट जेनरेशन पोलो, ये होंगे बड़े बदलाव

 Published : Jun 15, 2017 08:37 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 08:37 pm IST

फॉक्‍सवैगन कल ग्‍लोबल मार्केट में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन पोलो पेश करने जा रही है। कंपनी 16 जून को बर्लिन में आयोजित एक खास ईवेंट में इस कार को शोकेस किया जाएगा।

फॉक्‍सवैगन कल दुनिया के सामने पेश करेगी नेक्‍स्‍ट जेनरेशन पोलो, ये होंगे बड़े बदलाव- India TV Hindi
फॉक्‍सवैगन कल दुनिया के सामने पेश करेगी नेक्‍स्‍ट जेनरेशन पोलो, ये होंगे बड़े बदलाव

नई पोलो की डिजाइन की बात करें तो इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि नई पोलो पुराने मॉडल के मुकाबले साइज में बड़ी है। इससे पोलो में अब पहले के मुकाबले ज्‍यादा इंटीरियर स्‍पेस मिलेगा। नई कार में बेहतर हैड रूम और आरामदायक लैगरूम देने की भी बात कही गई है। हालांकि बाहरी डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। यही भी पढ़ें: Volkswagen ने लॉन्‍च की नई पोलो GT स्‍पोर्ट, एक्‍सटीरियर में हुए ये खास बदलाव

इंटीरियर के अलावा अब इसके इंजन की बात की जाए तो कंपनी ने अभी इस संबंध में कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन टर्बोचार्ज्‍ड होंगे। कार के बेच मॉडल में 1 लीटर का टीएसआई इंजन मिल सकता है। वहीं टॉप मॉडल में 1.5 लीटर के इंजन का इस्‍तेमाल हो सकता है। जो कि 130 से लेकर 150 बीएचपी के लगभग पावर जेनरेट कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा