1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ ₹799 में बुक करें 260KM रेंज वाली दमदार इलेक्ट्रिक बाइक! देसी कंपनी की इस बाइक ने Ola-Ather की बढ़ाई टेंशन

सिर्फ ₹799 में बुक करें 260KM रेंज वाली दमदार इलेक्ट्रिक बाइक! देसी कंपनी की इस बाइक ने Ola-Ather की बढ़ाई टेंशन

 Published : Jul 28, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 11:43 pm IST

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बदल रहा है। अब तक जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग सबसे ज्यादा रही है, वहीं अब इलेक्ट्रिक बाइक्स भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं।

Avore की नई इलेक्ट्रिक...- India TV Hindi
Avore की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Image Source : OFFICIAL WEBSITE

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दबदबा देखने को मिला है, लेकिन अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी हलचल तेज हो रही है। कई नई कंपनियां ग्राहकों के लिए लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में गुजरात की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी एवोर (Avore) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक रेंज पेश कर दी है, जो कम कीमत में ज्यादा रेंज देने का दावा करती है। कंपनी की सबसे खास बाइक Avore EX2S है, जो एक बार चार्ज करने पर 260 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है।

एवोर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज में तीन मॉडल Avore EX1, Avore EX2 और Avore EX2S लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन तीनों बाइक्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि ग्राहक इन्हें सिर्फ 799 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन बाइक्स की डिलीवरी शुरू होने की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लंबी रेंज और किफायती कीमत के चलते ये इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में मौजूद बड़े खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती हैं।

Avore EX2S में मिलेगी 260KM की रेंज

एवोर की सबसे प्रीमियम बाइक EX2S है। इसमें 5kWh की बड़ी बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को बदल सकता है। इसके अलावा बाइक में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है, जो इसे आधुनिक लुक और स्मार्ट फीचर्स से लैस बनाता है। Avore EX2S की एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी गई है।

EX1 और EX2 भी हैं दमदार ऑफर

कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल Avore EX1 है। इसमें 3.24kWh बैटरी दी गई है और यह बाइक 160 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसकी कीमत 1.23 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं, Avore EX2 में 5kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बाइक 255 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत 1.46 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

Ola और Ather जैसी कंपनियों को मिलेगी चुनौती

भारत में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में एवोर जैसी कंपनियों का लंबी रेंज और कम कीमत के साथ बाजार में उतरना मौजूदा कंपनियों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। Ola Electric और Ather Energy जैसी कंपनियां जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना चुकी हैं, वहीं अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में भी मुकाबला बढ़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Auto की सेल ने पकड़ी रफ्तार! जून में बेच डाली 4.63 गाड़ियां, बिक्री 28% बढ़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा