Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹18 लाख तक के बजट में ये 7 सीटर कारें बन सकती हैं आपकी पसंद, फैमिली संग खूब भाएगा सफर

₹18 लाख तक के बजट में ये 7 सीटर कारें बन सकती हैं आपकी पसंद, फैमिली संग खूब भाएगा सफर

Written By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Apr 04, 2025 08:56 am IST, Updated : Apr 04, 2025 09:18 am IST

7 सीटर इन कारों में पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन मिलते हैं। ये कारें या एसयूवी आपकी फैमिली के लिए फिट बैठ सकती हैं।

कुछ 7 सीटर कारों को आप सीएनजी में भी खरीद सकते हैं। - India TV Paisa
Photo:INDIA TV कुछ 7 सीटर कारों को आप सीएनजी में भी खरीद सकते हैं।

अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और अपनी फैमिली जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ऐसी कार लेना चाहते हैं जिसमें 6-7 लोग सफर कर सकें तो मार्केट में ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं। कई कंपनियां हैं जिनकी इतने बजट के आस-पास में 7 सीटर कारें या एसयूवी उपलब्ध हैं। यह कारें आप 18 लाख रुपये तक के बजट में भी खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी, किआ, टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों की कारों पर आप विचार कर सकते हैं। हम यहां इन कंपनियों की कुछ चुनिंदा कारों पर चर्चा कर लेते हैं।

Maruti Suzuki XL6

मारुति सुजुकी की 7 सीटर एक्सएल6 पर आप विचार कर सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹11.71 लाख है। इसमें K-Series 1.5L Dual Jet Dual VVT इंजन है। सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग लगे हैं। इस कार को आप 10 अलग-अलग रंगों और डुअल कलर टोन में खरीद सकते हैं। कार में वेंटिलेटेड सीट, 360 डिग्री व्यू कैमरा, पैडल शिफ्टर के साथ 6-स्पीड एटी, यूवी कट ग्लास, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे।

Kia Carens

किआ मोटर्स की कार किआ कैरेन्स आपके फैमिली की जरूरत को पूरा करने में खरी उतर सकती है। इस कार/एसयूवी को भी आप ₹10,59,900 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें भी 6-7 लोग सफर कर सकते हैं। इस एसयूवी में आपको 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य कई फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इसमें आपको वॉयस कंट्रोल्ड सनरूफ की भी विकल्प मिल सकता है।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा एंड महिंद्रा की काफी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन इस बजट में एक अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹13.99 है। इसमें 6-7 लोग आराम से लंबी दूरी का सफर कर सकते हैं। इसमें शक्तिशाली इंजन विकल्प, आसानी से शिफ्ट होने वाले ऑटो गियरबॉक्स और शानदार सवारी क्षमता है। यह शहर में ड्राइविंग और लंबी दूरी की यात्रा दोनों के लिए बेहतरीन है।

Hyundai Alcazar

हुंडई की अल्कैजर को छह या सात सीटर कार के रूप में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹14.99 है। इसमें 1.5 लीटर क्षमता का इंजन लगा है। इस कार में आपको एलॉय व्हील, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली-एडजेस्टेबल टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज आदि मिलते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement