1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अमेरिकियों को ये विदेशी कारें खूब करती हैं इम्प्रेस, बाहरी देशों के इन ब्रांड्स की है जबरदस्त धूम

अमेरिकियों को ये विदेशी कारें खूब करती हैं इम्प्रेस, बाहरी देशों के इन ब्रांड्स की है जबरदस्त धूम

 Written By: Sourabha Suman
 Published : Mar 27, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 03:48 pm IST

अमेरिका की घरेलू कार कंपनियों की शानदार स्थिति के बावजूद साल 2024 में टोयोटा की Toyota RAV4 यूएस में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही।

अमेरिका में साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Toyota RAV4 थी, जो एक विदेशी कंपनी की कार है।- India TV Hindi
अमेरिका में साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Toyota RAV4 थी, जो एक विदेशी कंपनी की कार है। Image Source : TOYOTA

अमेरिका के राष्ट्रपति ने अमेरिका में दूसरे देशों से आयात की जाने वाली कारों और कम्पोनेंट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे अमेरिकियों को आने वाले दिनों में अपनी पसंद की विदेशी कारें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे भी देने पड़ सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी कार कंपनियां खुद में वहां काफी मजबूत हैं, बावजूद कई विदेशी ब्रांड की कारें अमेरिकियों की फेवरेट हैं। edmunds के मुताबिक, 2024 में टोयोटा की एसयूवी Toyota RAV4 अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही।

अमेरिकी में इन विदेशी कारों की डिमांड

usimportdata के मुताबिक, अमेरिका में जेनरल मोटर्स की Chevrolet Silverado, GMC Sierra, Chevrolet Equinox की डिमांड है। टोयोटा में Toyota RAV4, Toyota Corolla, Toyota Camry की मांग है। इसके अलावा, हुंडई में Hyundai Elantra, Hyundai Tucson और Hyundai Santa Fe का नाम आता है। निसान में Nissan Altima, Nissan Rogue, Nissan Sentra की बिक्री ज्यादा होती है। बीएमडब्ल्यू में BMW 3 Series, BMW X5, BMW X3 की डिमांड है। मर्सिडीज बेंज में Mercedes-Benz C-Class, Mercedes-Benz GLE, Mercedes-Benz E-Class फेवरेट है। इसके अलावा, किआ मोटर्स की Kia Soul, Kia Sportage और Kia Sorento कारों को अमेरिकी पसंद करते हैं।

अमेरिका में इन विदेशी कार कंपनियों की है मौजूदगी

US Favourite Cars
Image Source : INDIA TVअमेरिका में साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Toyota RAV4 थी

अमेरिका ने किया इतने का कार आयात

worldstopexports के मुताबिक, साल 2024 में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल 84 देशों से 219.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कारों का आयात किया। बीते साल 2024 में अमेरिका द्वारा आयातित कारों की खरीद की कुल लागत 2020 के लिए पांच साल पहले 145.7 अरब डॉलर की तुलना में 50.6% बढ़ गई। साल दर साल, आयातित कारों पर अमेरिकी खर्च 2023 के दौरान 210.3 अरब डॉलर से 4.2% बढ़ गया।

अमेरिकी आयातकों ने इन देशों से आने वाली कारों पर सबसे ज्यादा खर्च किया

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी आयातकों ने मेक्सिको (आयातित कारों पर अमेरिकी खर्च का 22.8%), जापान (18.6%), दक्षिण कोरिया (17.3%), कनाडा (12.9%) और जर्मनी (11.7%) से आने वाली कारों पर सबसे ज्यादा खर्च किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा