1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा क्या हुआ जो पुलिस वाला पत्थर से कार का फोड़ने लगा शीशा, यहां जानें पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ जो पुलिस वाला पत्थर से कार का फोड़ने लगा शीशा, यहां जानें पूरा मामला

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 01:31 pm IST

एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक पुलिसकर्मी किसी के कार का शीशा पत्थर से फोड़ रहा है। वीडियो जब वायरल हुआ तो घटना का खुलासा हुआ और पूरे मामले की जानकारी मिली।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हुए मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग सोचने लगते हैं कि ये ऐसा क्यों कर रहा है। कई वायरल वीडियो में पूरा मामला तो पता नहीं चलता है और जितना पता चलता है, उसे ही देखकर लोग अपना विचार बना लेते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक पुलिसकर्मी जो करता हुआ नजर आ रहा है, उसे देखने के बाद लोग उसे शायद गलत सोचने लगे। चलिए पहले आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर उस घटना की पूरी जानकारी देते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक बाइक नीचे गिरी हुई है। उसके बगल में एक सफेद रंग की कार खड़ी है और आगे वाले गेट के पास में एक पुलिसकर्मी खड़ा है। उस पुलिसकर्मी के हाथ में एक पत्थर है जिससे वो गेट के शीशे पर मारता है और उसके बाद दरवाजा खोलने की कोशिश करता है। दरवाजा नहीं खुलता है तो वो चिल्लाता है। वो शायद गेट खोलने के लिए बोलता है। इसके बाद वो पत्थर को हाथ में लिए ही थोड़ा आगे जाता है और इतने में कार चालक कार को वहां से लेकर निकलने लगता है। कार को जाते देख वो पुलिसकर्मी पत्थर को फिर से शीशे पर मारता है मगर कार चालक वहां से भाग जाता है।

यहां देखें वह वीडियो

आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?

हमें मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो नागपुर के तेलंगखेड़ी मंदिर के पास का है। अंबाझरी थाने में कार्यरत हवलदार राजकुमार कनौजिया और होमगार्ड शुभम बोरकर मार्शल के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे और रात के करीब 10 बजे एक कार चालक ने अपनी गाड़ी को रिवर्स करते हुए उनके बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण उनकी बाइक गिर गई और फिर पुलिसकर्मी उस कार चालक को बाहर निकलने के लिए बोल रहा था मगर जब वो बाहर निकलने को तैयार नहीं था। इसके बाद गुस्से में आकर पुलिसकर्मी ने शीशे पर पत्थर मारकर उसे तोड़ा।

ये भी पढ़ें-

Bangkok का पूरा नाम किसी कविता से कम नहीं, पढ़ते ही याद आ जाएगा 'मुथुस्वामी वेणुगोपाल अय्यर'

ई बनारस हव गुरू! वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।