1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अब तो खरीद ही लीजिए इलेक्ट्रिक स्कूटर, आ गई ये धमाकेदार स्कीम

अब तो खरीद ही लीजिए इलेक्ट्रिक स्कूटर, आ गई ये धमाकेदार स्कीम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 02:33 pm IST

कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक खरीद के समय वाहन की कीमत के 95 फीसदी तक कर्ज लेना पसंद करते हैं और इसकी अवधि 2-3 साल रखना चाहते हैं।

Ather Energy- India TV Hindi
Ather Energy Image Source : ATHER ENERGY

Highlights

  • एथर एनर्जी ने एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी की है
  • इस साझेदारी से कंपनी ई-स्कूटर के ग्राहकों को फौरन कर्ज की सुविधा दे पाएगी
  • निजी क्षेत्र के दोनों बैंक खरीदारों को कम ब्याज दरों पर अधिकतम कर्ज मुहैया कराएंगे

मुंबई। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने ई-स्कूटरों के लिए खुदरा वित्त की पेशकश करने के वास्ते एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी की है। एथर एनर्जी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस साझेदारी से कंपनी ई-स्कूटर के ग्राहकों को फौरन कर्ज की सुविधा दे पाएगी। निजी क्षेत्र के दोनों बैंक खरीदारों को कम ब्याज दरों पर अधिकतम कर्ज मुहैया कराएंगे। 

कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक खरीद के समय वाहन की कीमत के 95 फीसदी तक कर्ज लेना पसंद करते हैं और इसकी अवधि 2-3 साल रखना चाहते हैं। उसने कहा कि वित्तपोषण की सुविधा होने से ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो जाता है। एथर एनर्जी ने कहा कि टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में विस्तार को देखते हुए बिना क्रेडिट इतिहास वाले ग्राहकों को वाहन कर्ज मुहैया कराना काफी अहम है। इसमें एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी काफी मददगार होगा। 

एथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, "हमें भरोसा है कि एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी से ग्राहकों के लिए वाहन खरीद पाना आसान हो जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों का विश्वास भी बढ़ेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा