1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2023 से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब यहां जानिए, 6 दिनों का है ये कार्यक्रम

Auto Expo 2023 से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब यहां जानिए, 6 दिनों का है ये कार्यक्रम

 Published : Jan 03, 2023 10:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 06:45 pm IST

इस बार का Auto Expo 2023 बहुप्रतीक्षित है, जिसके आयोजन को लेकर बहुत दिनों से तैयारियां चल रही हैं। वहीं इसके आयोजन के जरिये कई तरह के उद्देश्यों की पूर्ति होती है, जिसमें आम लोगों के उद्देश्य, वाहन निर्माता कंपनियों के उद्देश्यों आदि की पूर्ति होती है। इसके साथ ही आम लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हो जाती हैं।

Auto Expo 2023 से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब जानिए- India TV Hindi
Auto Expo 2023 से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब जानिए Image Source : FILE

ऑटो एक्सपो 2023 को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। पब्लिक के लिए 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी आज हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं। अगर आप भी इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको टिकट कैसे मिलेगा? कब से कब तक खुलेगा और कहां से टिकट खरीद सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब आइए जानते हैं।

कहां हो रहा है आयोजन (Auto Expo Vanue)

जनवरी, 2023 में आयोजित होने Auto Expo 2023 का आयोजन इस बार दो जगहों पर हो रहा है। जहां इसका कंपोनेंट एक्सपो प्रगति मैदान में तथा व्हीकल शोकेस ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में संपन्न होगा। वहीं कंपोनेंट शो में वाहनों से जुड़े पार्ट्स का प्रदर्शन किया जाता है, इसके साथ ही इस शो में इस इंडस्ट्री से जुड़े लोंगो को आमंत्रित भी किया जाता है। वहीं पब्लिक शो यानि जो इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाला है, वह आम लोगों के लिये होगा।

कितनी होगी टिकट की कीमत (Auto Expo Timing and Ticket Cost)

इस बार का Auto Expo 2023 जनवरी माह की 13 से 18 जनवरी के बीच संपन्न होगा, जहां आम लोगों के लिये 14 जनवरी से खुला हुआ मिलेगा। बता दें, इसके लिए आप ऑनलाइन (https://www.autoexpo.in/) टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 350 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आप सीधे बुक माय ऐप भी टिकट बुक कर सकते हैं। 

ये रहा कार्यक्रम विवरण (Auto Expo 2023 Schedule)

1. 14 जनवरी- सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक। 

2. 15 जनवरी- सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक। 
3. 16 जनवरी- सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक।
4. 17 जनवरी- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे। 
5. 18 जनवरी- सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक। 

ऐसे जाएं आयोजन स्थल तक

दिल्ली की कनेक्टिविटी पूरे देश से एक जैसी ही है, आप दिल्ली के दोनों आयोजन स्थलों में सड़क, रेल, मेट्रो के जरिये आसानी से जा सकेंगे। वहीं बात अगर इंडिया एक्सपो मार्ट की करें तो यह स्थल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जरिये जुड़ा हुआ है, ऐसे में आप यहां आसानी से जा सकते हैं।

क्या है ऑटो एक्सपो का उद्देश्य

ऑटो एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को वाहनों के बारें में नवीनतम से नवीनतम जानकारियां देना है, इसके साथ ही वाहन निर्माता कंपनी का उद्देश्य भी यही रहता है कि उसके उत्पाद की खूबियां सीधे लोगों तक जाये, जहां ऑटो एक्सपो के जरिये यह दोनों उद्देश्य पूरे हो जाते हैं। इसके साथ ही अब कि बात करें तो ऑटो एक्सपो-2023 का यह नया एडिशन लोगों को ऑटो सेक्टर के भविष्य के साथ-साथ आगे आने वाली तकनीकों को समझाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा। 

क्या है इतिहास

भारत में ऑटो एक्सपो की शुरुआत सन 1986 में हुई थी, जहां तब के समय में कुछ ही गाड़ियों के प्रदर्शन के लिये रखा गया था, वहीं इनमें वही कारें सम्मिलित थी जोकि बाजार में पहले ही आ चुकी थी। इसके बाद सन 1993 में ऑटो एक्सपो का विस्तार किया गया, क्योंकि इस दौरान विदेश कंपनियों की नजर भारतीय कार बाजार में पड़ी, जहां फोर्ड, ओपेल, देवू आदि कंपनियों ने इस ऑटो एक्सपो के जरिये भारतीय वाहन बाजार में कदम रखा। वहीं इसके बाद सन 2006 में यह और भी विस्तारित हो गया क्योंकि अब कंपनियां इसी के जरिये भारतीय बाजार में अपनी पहचान बनाने को लेकर प्रयासरत हो गयी। वहीं समय बदलने के साथ ही इसके कॉन्सेप्ट और अन्य चीजों में बेहतर बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा