1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2023: दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन पर मिलेगा ऑटो एक्सपो का टिकट, जानें कीमतें

Auto Expo 2023: दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन पर मिलेगा ऑटो एक्सपो का टिकट, जानें कीमतें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2023 03:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 03:52 pm IST

ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो चुकी है, जहां वाहनों का भव्य मेला सजा हुआ है। ऐसे में आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों को जानकर ही आप यहां के लिये रवाना हो। दूसरी ओर इस ऑटो एक्सपो में बड़ी संख्या में कंपनियां शिरकत कर रही हैं, जिनके वाहनों को देखने के लिये लोग उत्सुक हैं।

Tickets on Auto Expo- 2023- India TV Hindi
ऑटो एक्सपो टिकट Image Source : CANVA

Auto Expo 2023: 11 जनवरी, 2023 से ऑटो एक्सपो की शुरुआत हो चुकी है, वहीं 12 जनवरी, 2023 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ऑटो एक्सपो 2023 का विधिवत शुभारंभ करने जा रहें हैं। बता दें कि ऑटो एक्सपो के पहले 2 दिन मीडिया के लिये निर्धारित किये गये हैं। इसके साथ ही 14 जनवरी से यह आम लोगों की इंट्री के लिये तैयार हो जायेगा। दूसरी ओर अगर आप ऑटो एक्सपो- 2023 में जा रहे हैं तो आप वहां झंझट से बचने के लिये मेट्रो स्टेशन से ही इसके टिकट खरीद सकते हैं, आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के किन मेट्रो स्टेशन पर ऑटो एक्सपो- 2023 के टिकट आपको मिल जायेंगे। 

इन मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगा टिकट

वहीं ऑटो एक्सपो के टिकट इन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, हौज खास मेट्रो स्टेशन, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन, नोएडा सेक्टर- 51 मेट्रो स्टेशन, नोएडा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा मेट्रो स्टेशन आदि पर उपलब्ध होगा। 

इतनी कंपनियों ने हिस्सा लेने की कर दी है पुष्टि

ऑटो एक्सपो में 114 कंपनियों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है, इसके साथ ही मर्सिडीज और महिंद्रा कंपनी ऑटो एक्सपो- 2023 से नदारद रहेंगे। बता दें कि सुबह 11 बजे से 7 बजे तक आम लोग ऑटो एक्सपो में जा सकेंगे, वहीं आम लोगों के लिये यह 14 जनवरी, 2023 से 18 जनवरी, 2023 तक चलेगा। 

ये रहेंगी टिकट की कीमतें

ऑटो एक्सपो-2023 में 13 जनवरी, 2023 को बिजनेस क्लास की इंट्री रखी गयी है, जहां इस दिन ऑटो एक्सपो में प्रवेश की कीमत 750 रुपये है। वहीं 14, जनवरी, 2023 से 15 जनवरी, 2023 तक ऑटो एक्सपो- 2023 में प्रवेश के लिए आम लोगों को 475 रुपये खर्च करने होंगे, इसके साथ ही 16 जनवरी, 2023 से 18 जनवरी, 2023 तक आम लोगों को टिकट का शुल्क 350 रुपये देय होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा