1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हर शख्स के पास होनी चाहिए ये वाली जैकेट, बाइक एक्सीडेंट में नहीं होंगे घायल

हर शख्स के पास होनी चाहिए ये वाली जैकेट, बाइक एक्सीडेंट में नहीं होंगे घायल

 Published : Jan 03, 2023 07:53 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 07:53 pm IST

आज के समय में युवा बाइक राइडिंग करना काफी पसंद कर रहा है। ऐसे में उसे यह पता होना जरूरी हो जाता है कि बाइक राइडिंग करते वक्त किस तरह के जैकेट्स पहनना आवश्यक होता है ताकि सुरक्षा बरकरार रह सके।

bike riding jackets 
- India TV Hindi
bike riding jackets Image Source : FILE

बाइक चलाते वक्त अगर कभी कोई एक्सीडेंट का होता है तो उस स्थिति में बाइक जैकेट्स की भूमिका सेफ्टी के लिए बेहद काम आती है। बिना इसके वह बड़ी घटना का शिकार हो सकता है। आइए आज की स्टोरी में इसके बारे में जानते हैं।

बाइक राइडर्स के लिए सुरक्षा गियर्स क्या हैं?

सुरक्षा गियर को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण या "पीपीई" के रूप में भी जाना जाता है, जो कि कई खतरों के जोखिम से बचने के लिए उपयोग किया जाने वाला गियर है, जिसमें बाइक जैकेट्स भी शामिल होता है। इसमें मुख्य रुप से ये आते हैं-

  • हाथ के दस्ताने
  • प्रोटेक्टिव चश्मा
  • हियरिंग प्रोटेक्शन उपकरण
  • हार्ड हेलमेट
  • ब्रीदिंग उपकरण
  • बाइक जैकेट्स

बाइक जैकेट्स पहनना क्यों महत्वपूर्ण है?

बाइक जैकेट्स आपकी सुरक्षा के लिए और वाहन चलाते समय चोट लगने से बचने में मदद करने के लिए बनाए गए हैं। यह किसी दुर्घटना या किसी ऐसी घटना के भयानक परिणामों को कम करते हैं जो आपके जीवन के जोखिम का कारण बन सकती है।

अलग-अलग सुरक्षा गियर क्या होता है?

सुरक्षा उपकरण आपको सुरक्षा देने के लिए बनाए जाते हैं, और जब भी कोई घटना होती है तो यह लाइफ सेफ्टी की भूमिका निभाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

  • हेलमेट- हेलमेट सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा सवारी उपकरण है। यह हमारे सिर की रक्षा करता है।
  • जैकेट- राइडिंग जैकेट राइडर के ऊपरी शरीर की सुरक्षा करते हैं। कंधे, हाथ, पीछे और सामने की सुरक्षा के लिए राइडिंग जैकेट जिम्मेदार होते हैं।
  • बॉटमवियर या पैंट- ट्राउजर राइडिंग इक्विपमेंट के सबसे अनदेखे हिस्सों में से हैं। अधिकांश मोटरसाइकिल सवार मानते हैं कि सवारी करते समय जींस पहनना पर्याप्त है।
  • राइडिंग बूट्स- बूट्स भी एक सुरक्षा आइटम के रूप में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • हाथ के दस्ताने- इस सूची में हाथ के दस्ताने सबसे आवश्यक कड़ी हैं, जो हाथों को खासकर ठंड में बचाने का काम करते हैं।
  • फुल बॉडी सूट- फुल बॉडी सूट राइडर को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

भारत में हर घंटे हाईवे पर जाती है लोगों की जान

सरकारी आँकड़ों के अनुसार, भारत के हाईवे पर पर हर घंटे कई लोग अपनी जान गंवाते हैं। इसमें एक बड़ा कारण कार या बाइक चलाते वक्त सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना भी है। दुपहिया वाहन, जिसमें स्कूटर और मोटरबाइक शामिल हैं, भारत में सबसे आम वाहन कैटेगरी में आते हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सभी तरह की गाड़ियों में बड़ी संख्या में मौतों और चोटों के लिए दोपहिया वाहन जिम्मेदार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा