1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बारिश में बाइक चलाते समय नहीं कर पाते हैं मैप इस्तेमाल? अमेजन से मात्र इतने रुपये में खरीदें Waterproof मोबाइल होल्डर

बारिश में बाइक चलाते समय नहीं कर पाते हैं मैप इस्तेमाल? अमेजन से मात्र इतने रुपये में खरीदें Waterproof मोबाइल होल्डर

 Published : Nov 04, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 07:35 pm IST

आमतौर पर बाइकर्स स्मार्टफोन में मैप देखते हैं। बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को मोबाइल होल्डर में फंसा कर नहीं रख सकते। स्मार्टफोन में पानी जाने की वजह से इसे खराब होने की संभावना बनी रहती है।

Waterproof मोबाइल होल्डर- India TV Hindi
Waterproof मोबाइल होल्डर Image Source : PEBBLE

बाइक या कार से कहीं जाते समय रास्ता नहीं पता होने पर मैप का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में बहुत सारे वाटर प्रूफ प्रीमियम स्मार्टफोन उपलब्ध है। बजट स्मार्टफोन में यह फीचर देखने को नहीं मिलती है। ज्यादातर बाइक राइडर मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन चलाते हैं। बारिश के मौसम में इसे मोबाइल होल्डर पर लगाना सुरक्षित नहीं है। स्मार्टफोन में पानी जाने से यह खराब हो सकती है। मार्केट में अलग-अलग रंग और डिजाइन के स्मार्टफोन होल्डर उपलब्ध हैं। क्या आपने वाटरप्रूफ मोबाइल होल्डर के बारे में सुना है? ऑनलाइन कई वेबसाइट पर यह उपलब्ध है।

ऑनलाइन अमेजन पर कई तरह के स्मार्टफोन होल्डर उपलब्ध हैं 

ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कई तरह के स्मार्ट फोन होल्डर मौजूद है। जिसमें वाटर प्रूफ मोबाइल होल्डर भी शामिल है। सामान्य मोबाइल होल्डर की कीमत की शुरुआत 199 रूपये से होती है। वहीं अगर आप कोई स्टाइलिश मोबाइल होल्डर लेते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 399 रूपये देने होंगे। मोबाइल होल्डर की कीमत इसकी मजबूती पर निर्भर करती है। कुछ ऐसे भी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन उपलब्ध है जो देखने में तो अच्छी लगती है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने पर यह बहुत ही जल्दी टूट जाती है।

इतने रुपए में खरीदें वाटर प्रूफ मोबाइल होल्डर

ऑनलाइन अमेजन पर वाटर प्रूफ मोबाइल होल्डर उपलब्ध है। मजबूती के अनुसार अलग-अलग कीमत और फीचर्स को देखते हुए अब इसे खरीद सकते हैं। इसकी कीमत की शुरुआत 499 रूपये से शुरू होती है। इसके अलावा आप मजबूत और टिकाऊ वाटर प्रूफ मोबाइल होल्डर 1999 में खरीद सकते हैं। यह ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इसे किसी भी मैकेनिक से ऑफलाइन लगवा सकते हैं। बाइक में मोबाइल होल्डर लगाने के लिए मैकेनिक अलग से पैसे लेते हैं। 

वाटर प्रूफ पाउच का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

स्मार्टफोन को बारिश की पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ पाउच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वाटरप्रूफ पाउच की कीमत की शुरुआत मात्र 50 रूपये से होती है। यह ऑनलाइन अमेजन पर उपलब्ध है। ऑफलाइन वाटरप्रूफ वॉच की कीमत ज्यादा है। इसलिए इसे ऑनलाइन ही खरीदें। इसमें किसी भी स्मार्टफोन को रखने के बाद सामान्य मोबाइल होल्डर में फंसा कर बारिश के मौसम में बाइक चलाते समय मैप देख सकते हैं। वाटरप्रूफ पाउच लेते समय इसकी जांच जरूर करें। इसमें 5 से 6 लॉक होते हैं। सभी लॉक को लगाने के बाद ही इसे मोबाइल होल्डर में फंसाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा