1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्क्रैम्बलर सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल लाने की प्लानिंग में क्लासिक लीजेंड्स, चेक करें डिटेल्स

स्क्रैम्बलर सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल लाने की प्लानिंग में क्लासिक लीजेंड्स, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 05, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 03:56 pm IST

क्लासिक लीजेंड्स, इस साल फरवरी में बिक्री के हिसाब से देश की टॉप 10 टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर्स में शामिल हो गई है।

Classic Legends, jawa, yezdi, bsa, bsa Scrambler, yezdi Scrambler, mahindra group- India TV Hindi
देश की टॉप 10 टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर्स में शामिल हो गई क्लासिक लीजेंड्स Image Source : BSA

पुराने जमाने के प्रीमियम ब्रांड्स की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की तैयारी कर रही है। अपने ग्रोथ की रफ्तार को कायम रखने के लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में स्क्रैम्बलर सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल लाने की योजना बना रही है। बताते चलें कि महिंद्रा ग्रुप की कंपनी क्लासिक लीजेंड्स जावा, येज्दी और बीएसए जैसी चर्चित मोटरसाइकिल बेचती है। स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल ऑन रोड और ऑफ रोड दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकती है। सामान्य रूप से इसे 'डर्ट बाइक' कहा जाता है। ऑफ रोड का मतलब, खराब रास्तों से है। 

देश की टॉप 10 टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर्स में शामिल हो गई क्लासिक लीजेंड्स

क्लासिक लीजेंड्स, इस साल फरवरी में बिक्री के हिसाब से देश की टॉप 10 टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर्स में शामिल हो गई है। अब कंपनी स्क्रैम्बलर बाइक सेगमेंट में अपनी अगुवा की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के तहत कंपनी स्क्रैम्बलर सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल लाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में क्लासिक लीजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा, ''कंपनी को पिछले साल बाइकर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और वो 'क्लासिक फॉर्मेट' के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना जारी रखेगी।'' 

ग्राहकों की भावनाओं को गंभीरता से लेती है कंपनी

अनुपम थरेजा ने इस मामले में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा, ''जब ग्राहक हमारी मोटरसाइकिल खरीदते हैं तो वे भावुक होकर फैसला करते हैं और हम अपने ग्राहकों की भावनाओं को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं।'' कंपनी के ब्रांड, बीएसए का स्क्रैम्बलर सेगमेंट में अगुवा होने का मजबूत इतिहास रहा है, जो 1940 के दशक के आखिर से है। उस समय लोगों ने बीएसए गोल्ड स्टार सिंगल्स और A10 ट्विन्स जैसी मोटरसाइकिल में खराब और उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलने के लिए जरूरी बदलाव किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा