1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति-टाटा से लेकर महिंद्रा तक... इन 5 इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहा देश

मारुति-टाटा से लेकर महिंद्रा तक... इन 5 इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहा देश

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 10, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 06:59 pm IST

Electric cars in india : मारुति सुजुकी ईवीएक्स, स्कोडा इनियाक, टाटा हैरियर ईवी, टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी डॉट ई8 इस साल लॉन्च हो सकती हैं। ग्राहकों को इनका बेसब्री से इंतजार है।

इलेक्ट्रिक कार- India TV Hindi
इलेक्ट्रिक कार Image Source : FILE

ग्राहकों में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर रुझान तेजी से बढ़ा है। इसका पहला कारण तो यह कि इनमें पेट्रोल-डीजल के खर्चे से बचा जा सकता है। दूसरा, इनका एक अच्छा फ्यूचर है। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लॉन्च कर चुकी हैं। लेकिन अभी भी ग्राहकों को 5 इलेक्ट्रिक कारों का बेसब्री से इंतजार है। इनमें टाटा, महिंद्रा और मारुति सुजुकी की कारें भी शामिल हैं। ये 5 कारें इस साल लॉन्च होनी हैं। ये कारें मारुति सुजुकी ईवीएक्स, स्कोडा इनियाक, टाटा हैरियर ईवी, टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी डॉट ई8 हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 (Mahindra XUV.E8)

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल अगस्त में महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 को भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है। अभी कंपनी इसकी टेस्टिंग में लगी हुई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक्सयूवी700 पर बेस्ड रखा जा सकता है। लुक और फीचर्स के मामले में इसके काफी बढ़िया होने की उम्मीद है।

टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV)

टाटा मोटर्स इस साल अपनी पावरफुल मिडसाइज एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वैरिएंट पेश करने वाली है। इसे हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

टाटा कर्व ईवी (Tata curvv ev)

हाल ही में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा कर्व पेश की गई थी। इस साल कर्व के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा कर्व ईवी रेंज और स्पीड में नेक्सॉन ईवी से बेहतर रह सकती है। 

 

मारुति सुजुकी ईवीएक्स (Maruti Suzuki EVX)

 

मारुति सुजुकी ईवीएक्स के रूप में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस कार को इस साल फेस्टिव सीजन तक लॉन्च किया जा सकता है। मारुति सुजुकी ईवीएक्स को 400 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज के साथ पेश किया जा सकता है

स्कोडा इनियाक (Skoda enyaq)

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी इनियाक को शोकेस किया था। इस साल प्रीमियम ईवी सेगमेंट में इसकी एंट्री हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा