1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो इलेक्ट्रिक ने पेश किया जबर्दस्त खूबियों वाला स्कूटर, स्टाइल पर हो जाएंगे फिदा

हीरो इलेक्ट्रिक ने पेश किया जबर्दस्त खूबियों वाला स्कूटर, स्टाइल पर हो जाएंगे फिदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 01:49 pm IST

हीरो एडी फाइंड माई बाइक, बड़े बूट स्पेस और रिवर्स मोड जैसी सुविधाओं से लैस है।

Hero Electric - India TV Hindi
Hero Electric 

Highlights

  • हीरो इलेक्ट्रिक ने एक नए दोपहिया मॉडल हीरो एडी का अनावरण किया
  • फाइंड माई बाइक, बड़े बूट स्पेस और रिवर्स मोड जैसी सुविधाओं से लैस
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश दो रंगों - पीला और हल्का नीला, में की गई है

नयी दिल्ली। हीरो इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को घरेलू बाजार के लिए एक नए दोपहिया मॉडल हीरो एडी का अनावरण किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करना आसान है और यह कम दूरी की यात्रा के लिए आदर्श है। 

हीरो एडी फाइंड माई बाइक, बड़े बूट स्पेस और रिवर्स मोड जैसी सुविधाओं से लैस है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश दो रंगों - पीला और हल्का नीला, में की गई है और इसके लिए किसी लाइसेंस या पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। हीरो इलेक्ट्रिक इस गाड़ी को अगली तिमाही में पेश करने की योजना बना रही है। 

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा, ‘‘हम हीरो में अपने आगामी उत्पाद हीरो एडी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। कंपनी को विश्वास है कि हीरो एडी एक आदर्श वैकल्पिक गतिशीलता विकल्प बनेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा