1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hero MotoCorp Sales: टू-व्हीलर मार्केट में हीरो की बादशाहत बरकरार! मई में बेची 5.7 लाख बाइक-स्कूटर

Hero MotoCorp Sales: टू-व्हीलर मार्केट में हीरो की बादशाहत बरकरार! मई में बेची 5.7 लाख बाइक-स्कूटर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jun 02, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 02:34 pm IST

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार उसकी बिक्री में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मई के महीने में जमकर...- India TV Hindi
मई के महीने में जमकर बिके Hero के बाइक और स्कूटर Image Source : OFFICIAL WEBSITE

भारतीय टू-व्हीलर (दोपहिया) बाजार में देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला है। गर्मियों के इस सीजन में ग्राहकों ने हीरो की गाड़ियों पर जमकर भरोसा जताया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने मई 2026 के महीने में बिक्री का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पूरी दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली इस सबसे बड़ी कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है।

हीरो मोटोकॉर्प द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में कंपनी की बिक्री 12 प्रतिशत की दमदार बढ़त के साथ 5,70,068 यूनिट्स पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले साल (मई 2025) की समान अवधि में बेची गई 5,07,701 यूनिट्स के मुकाबले काफी बेहतर है। डबल-डिजिट की यह ग्रोथ साफ दर्शाती है कि बाजार में हीरो के दोपहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

घरेलू बाजार में मजबूत पकड़

कंपनी ने बताया कि शोरूम से होने वाली घरेलू रीटेल बिक्री की रफ्तार भी इस महीने बेहद मजबूत रही है। सरकार के आधिकारिक 'वाहन' (VAHAN) पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक (तेलंगाना को छोड़कर), मई के महीने में देश भर में हीरो की 4.96 लाख से अधिक गाड़ियों के नए रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बयान में कहा कि मई 2026 में कंपनी के घरेलू मोटरसाइकिल और स्कूटर बिजनेस ने अपनी मजबूत रफ्तार को कायम रखा और पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की शानदार डिस्पैच ग्रोथ हासिल की।

ग्लोबल मार्केट में बजा डंका

घरेलू बाजार के साथ-साथ इस बार हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लोबल मार्केट में भी सबको चौंका दिया है। कंपनी के वैश्विक कारोबार ने मई के महीने में 78 प्रतिशत की तूफानी ग्रोथ दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने विदेशी बाजारों में 33,284 यूनिट्स की शिपमेंट भेजी। कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रीमियम प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार और नए बाजारों पर फोकस करने की रणनीति के चलते वैश्विक मांग में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा