1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने अनवील किया 'Honda 0 α' इलेक्ट्रिक सीरीज, जानें भारत में कब होगी उपलब्ध

होंडा ने अनवील किया 'Honda 0 α' इलेक्ट्रिक सीरीज, जानें भारत में कब होगी उपलब्ध

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 29, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 02:46 pm IST

होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशीहिरो मिबे ने कहा कि होंडा 2050 तक अपने सभी उत्पादों एवं कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

honda, honda cars, honda car india, honda motor company, honda o α, honda o α series, honda electric- India TV Hindi
बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे होंडा 0 सीरीज के तीन मॉडल Image Source : HTTPS://X.COM/HONDACARINDIA

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपनी अगली जनरेशन की इलेक्ट्रिक कार ‘होंडा 0 α’ (अल्फा) का बुधवार को अनवील कर दिया। भारत में इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। ‘जापान मोबिलिटी शो’ 2025 में यहां इस मॉडल का अनावरण किया गया। ‘होंडा 0 α’ को एक एसयूवी के रूप में विकसित किया गया है जो शहरी एवं प्राकृतिक दोनों माहौल से तालमेल बैठा पाए। ‘होंडा 0 α’ 2027 में वैश्विक स्तर पर मुख्य रूप से जापान और भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ये भारत में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। होंडा ने अगले कुछ साल में भारत में कई इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना की घोषणा की है क्योंकि उसका लक्ष्य 2050 तक कार्बन तटस्थता हासिल करना है।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर जारी रहेगा रुझान

होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशीहिरो मिबे ने कहा कि होंडा 2050 तक अपने सभी उत्पादों एवं कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि इलेक्ट्रिफिकेशन को लेकर बाजार का माहौल अब भी अनिश्चित बना हुआ है लेकिन कंपनी का मानना ​​है कि लंबे समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर रुझान जारी रहेगा। मिबे ने कहा कि इसलिए ही ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां आने वाले इलेक्ट्रिफिकेशन के युग में आकर्षक इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। 

बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे होंडा 0 सीरीज के तीन मॉडल

कंपनी ने कहा कि इस साल जनवरी में ‘होंडा 0 सैलून’ और ‘होंडा 0 एसयूवी’ की शुरुआत के बाद ‘होंडा 0 ए’ को ‘होंडा 0’ सीरीज की दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार मॉडल के रूप में जोड़ा जाएगा। मिबे ने बताया कि ‘होंडा 0’ सीरीज अगली पीढ़ी की ईवी है। इसे होंडा एक वाहन विनिर्माता के रूप में शुरुआती बिंदु से मूल विचारों के आधार पर नई ईवी के तौर पर पेश कर रही है। जापान में 31 मार्च 2028 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के अंत से पहले ‘होंडा 0’ सीरीज के तीन मॉडल ‘होंडा 0 सैलून’, ‘होंडा 0 एसयूवी’ और ‘होंडा 0 ए’ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा