1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. EV Yatra App: इलेक्ट्रिक कार कहां करें चार्ज? अब ये एप आपकी तलाश को करेगी बहुत आसान

EV Yatra App: इलेक्ट्रिक कार कहां करें चार्ज? अब ये एप आपकी तलाश को करेगी बहुत आसान

 Published : Dec 19, 2022 05:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 05:03 pm IST

Yatra app उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनके पास इलेक्ट्रिक गाड़ी है। यात्रा ऐप आपको चार्जिंग स्टेशन सर्च करने में मदद करेगा। इसमें आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर साइन अप करना होगा। आइए जानते हैं कि ये ऐप कैसे काम करता है।

EV Yatra App- India TV Hindi
EV Yatra App Image Source : FILE

EV Yatra App: पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से सरकार इलेक्ट्रिक कारों को लेकर बढ़ावा दे रही है। इलेक्ट्रिक कार, बस, या कोई भी अन्य वाहन पूरे भारत में बहुत तेजी से अपनी जगह बना रहा है। लेकिन अभी बेसिक वर्जन्स पर मिलते इलेक्ट्रिक वेहिकल की एक चार्ज में रेंज बहुत सीमित है। औसतन एक इलेक्ट्रिक बस एक फुल चार्ज या कार 300 से 350 किलोमीटर ही चल पाती है। इसलिए किसी भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए रास्ते में चार्जिंग पॉइंट का होना बहुत जरूरी लगता है।

लेकिन किस रास्ते पर कहां चार्जिंग पॉइंट है, ये जानना अब तक एक मुसीबत थी। लेकिन अब ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएन्सी द्वारा अपलोड किये गए ऐप EV Yatra से यह जानना बेहद आसान हो गया है। इस ऐप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑफिशियली लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस ऐप में और कितनी खासियत हैं और इसमें चार्जिंग लोकैशन ढूंढने के अलावा और क्या-क्या किया जा सकता है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल अड्रेस, वेहिकल कितने पहियों का है इसकी जानकारी और वाहन का चेसिस नंबर डालकर रजिस्टर करना होता है। इसके बाद लॉगिन करने के लिए otp का इस्तेमाल कर, यूजर इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। चेसिस नंबर इंटर किये बिना इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह जानकारी देनी इसलिए जरूरी है ताकि EV वाले ही इस ऐप का इस्तेमाल कर सकें और ऐप पर बेवजह का लोड न पड़े।

EV YATRA ऐप पर यूजर अपनी यात्रा के दौरान मिलने वाले चार्जिंग पॉइंट की स्थिति तो जान ही सकते हैं, साथ-साथ चार्जिंग पॉइंट में कितने पोर्ट हैं, कितना लोड अवैलबल है, चार्जिंग के लिए कौन कौन से स्लॉट अवैलबल हैं; ये जानकारी मिल सकती है।

इसके साथ ही आप अगर चार्जिंग के लिए स्लॉट बुक करना चाहते हैं तो वो भी इसी ऐप से बुक हो सकता है। इस ऐप पर आप अपना वाहन चार्ज करने की फीस के बारे में भी जान सकते हैं।

कैसे करता है EV Yatra ऐप काम?

इस ऐप की जानकारी इसके यूजर और ऑपरेटर दोनों के लिए फ्रेंडली है। इस ऑपरेटर के पास अपना चार्जिंग पॉइंट है वह इस ऐप पर अपनी जानकारी डाल सकता है जिससे EV यूजर उसे सर्च कर चार्जिंग के लिए इस्तेमाल कर सके।

 EV Yatra ऐप को android और iOS ऑपरेटर दोनों ही डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा