1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Electric Cars: खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक कार तो जान लीजिए टैक्स से जुड़ी ये बातें

Electric Cars: खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक कार तो जान लीजिए टैक्स से जुड़ी ये बातें

 Published : Dec 01, 2022 01:14 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 01:14 pm IST

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान होकर, इको-फ्रैंडली ऑप्शन और भविष्य को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कार के टैक्स संबंधी रूल नार्मल कारों से अलग हैं। अगर नहीं तो ये जानकारी आपके लिए है।

इलेक्ट्रिक कार- India TV Hindi
इलेक्ट्रिक कार Image Source : FILE

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो या गाड़ियां आजकल हर चीज इंधन के वैक्ल्पिक संसाधनों के साथ बाजार में उतारी जा रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है लेकिन क्या जानते हैं कि ना सिर्फ ये आपको भविष्य में पेट्रोल-डीजल से छुटकारा ही नहीं, बल्कि टैक्स की बात करें तो आपको वहां भी बचत मिल सकती है। 

सरकार दे रही है अतिरिक्त छूट

नार्मल गाड़ियों की तुलना में सरकार  इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काफी छूट दे रही है। सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारतीय बाजारों में प्रोत्साहित करने के लिए गाड़ियों पर तीन लाख से 4.5 लाख तक की छूट दे रही है तो वहीं आप इसका अलावा टैक्स फाइलिंग करते समय 1.5 लाख अलग से बचा सकते हैं।

उठाएं आयकर अधिनियम 80EEB का फायदा

 इलेक्ट्रिक वाहनों पर पर 80EEB के तहत फायदा उठा सकते हैं। अगर आप व्यक्तिगत करदाता हैं, तो ही इसका लाभ आपको मिलेगा। फर्म, कंपनी या साझेदारी के करदाता है, तो आपको लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप गाड़ी फाइनेंस करवा रहे हैं, तो छूट का लाभ आपको किश्तों में भी मिलेगा। ध्यान देने की बात ये है कि EV का लोन किसी वित्तीय संस्थान या गैर- बैंकिग वित्तीय कंपनी (NBFC) से होना चाहिए।

टैक्स के अलावा इस कैल्कुलेशन को भी समझें

अगर रोजाना आप 100 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और आपकी गाड़ी में रोज 4 लीटर पेट्रोल खर्च होता है तो लगभग आपको रोजाना 400 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके हिसाब से अगर कामकाजी दिनों को जोड़ा जाए तो 25 दिन के हिसाब से आपके 10,000 रूपए सिर्फ गाड़ी के पेट्रोल में खर्च होंगे लेकिन इलेक्ट्रिक कार में आपका खर्च घट कर सिर्फ 500-700 के बीच रह जाएगा।

अलग अलग राज्यों में है अलग सब्सिडी

यूं तो आपको इलेक्ट्रिक कारों की श्रेणी में तीन लाख तक की छूट मिल सकती है लेकिन राज्य दर राज्य और जानकारी के लिए फेम टू मिनस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री की वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं। वहां आपको ये जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि जो कार मॉडल आप खरीदना चाहते हैं वो सरकार की सब्सिडी लिस्ट में आती है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा