1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹8.89 करोड़ की सुपर लग्जरी कार Lamborghini Revuelto भारत में हुई पेश, लुक देख खो बैठेंगे दिल

₹8.89 करोड़ की सुपर लग्जरी कार Lamborghini Revuelto भारत में हुई पेश, लुक देख खो बैठेंगे दिल

 Published : Dec 06, 2023 11:43 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 11:53 pm IST

ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड सुपर स्पोर्ट्स कार Revuelto को V12 इंजन के साथ लॉन्च किया। कंपनी का कहना है कि भारत लेम्बोर्गिनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है

मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी।- India TV Hindi
मुंबई में बुधवार को Lamborghini Revuelto को पेश करते कंपनी के शीर्ष अधिकारी। Image Source : PTI

कार की दुनिया बहुत बड़ी है। एक से बढ़कर एक मॉडल दुनियाभर में मौजूद हैं जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। सुपर लग्जरी कार निर्माता ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने बुधवार को मुंबई में अपनी नई कार Lamborghini Revuelto को पेश किया। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)8.89 करोड़ रुपये रखी है। ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड सुपर स्पोर्ट्स कार Revuelto को V12 इंजन के साथ लॉन्च किया। कंपनी ने कहा है कि 2024 के बाद भारत में डिलीवर होने वाली उसकी लगभग सभी कारें हाइब्रिड होंगी।

भारत लेम्बोर्गिनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक

खबर के मुताबिक, ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने कहा कि भारत में मजबूत ऑर्डर बुक और उत्पाद पोर्टफोलियो से उसे घरेलू बाजार में लगातार वृद्धि दर्ज करने में मदद मिलेगी। भाषा की खबर के मुताबिक, एशिया प्रशांत के लिए ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी क्षेत्र के निदेशक फ्रांसेस्को स्कार्डाओनी ने कहा कि लेम्बोर्गिनी ऑर्डर बैंक या भारत में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत है। इससे हमें बाजार में निरंतर वृद्धि करने की अनुमति मिलेगी। कंपनी का कहना है कि भारत लेम्बोर्गिनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और देश में इसकी मजबूत मांग देखी जा रही है।

Lamborghini Revuelto
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइटLamborghini Revuelto

कब कौन सी कार होगी भारत में पेश

नई लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो कार हाइब्रिडाइजेशन फेज में सुपर स्पोर्ट्स कार डेवलप होने के युग के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है। साल 2024 में कंपनी के डेवलपमेंट की संभावनाओं से जुड़े एक सवाल पर स्कार्डाओनी का कहना था कि सबसे पहले हमें बेस्ट रिजल्ट्स के साथ 2023 को खत्म करने पर फोकस करना होगा, फिर हम 2024 पर फोकस करेंगे।

Lamborghini Revuelto
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइटLamborghini Revuelto

स्कार्डाओनी ने कहा अगले साल की शुरुआत में, भारत में पहला हाइब्रिड प्लग-इन हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिफाइड वाहन (एचपीईवी) पेश किया जाएगा। 2024 में एक नया उरुस हाइब्रिड पेश किया जाएगा और साल की दूसरी छमाही में हम नया वी10 हाइब्रिड प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद 2025 में नई हुराकैन हाइब्रिड आएगी।

लग्जरी कारों की बिक्री के मामले में भारत का प्रतिशत सबसे अधिक

लेम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि हमारा पहला हाइब्रिड रेवुएल्टो अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में हमारी मुख्य रणनीति में पहला कदम है। स्कार्डाओनी ने कहा कि लग्जरी कारों की बिक्री के मामले में भारत का प्रतिशत सबसे अधिक है। यह (बाजार) मुख्य रूप से उन लोगों की अधिक संख्या से प्रेरित है जो लक्जरी कार खरीद सकते हैं। हम वास्तव में इस बाजार के विकास को लेकर पॉजिटिव हैं और यही कारण है कि हम इस बाजार में बहुत अधिक निवेश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा