लक्जरी SUV का नाम आते ही कई लोगों के दिमाग में सबसे पहले लैंड रोवर डिफेंडर का ख्याल आता है। दमदार लुक, शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और प्रीमियम फीचर्स के चलते यह गाड़ी युवाओं और कार प्रेमियों की ड्रीम कार बन चुकी है। ये SUV जितनी खूबसूरत है, इसकी कीमत उतनी ही चौंकाने वाली है। आइए जानते हैं कि इसकी ऑन रोड कीमत कितनी है और इसको खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?
Related Stories
भारत में लैंड रोवर डिफेंडर के टॉप मॉडल की कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है। डिफेंडर 4.4 l V8 पेट्रोल 110 OCTA Edition One की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,60,40,000 (करीब 2.60 करोड़) है। इसके बाद, RTO करीब 26.04 लाख, इंश्योरेंस ₹10.33 लाख, एक्सेसरीज ₹11 लाख और अन्य खर्च ₹2.60 लाख करा खर्चा आता है। जिसके बाद कार की फाइनल ऑन-रोड कीमत 3.10 करोड़ के आस-पास आती है।
डाउन पेमेंट और EMI का गणित
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी कार की ईएमआई (EMI) आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी के 20% से 25% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यदि आप इस कार को खरीदने के लिए 20-5-25 (20% डाउनपेमेंट, 5 साल लोन पीरियण, 25% मंथली सैलरी की EMI) का रूल भी लगता हैं तो आपको करीब ₹60 लाख की डाउनपेमेंट करनी होगी। इसके बाद, ₹2.50 करोड़ का लोन 5 साल के लिए 9% ब्याज पर लेते हैं, तो आपकी महीने की किस्त (EMI) लगभग ₹5.18 लाख के करीब होगी।
कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?
20-5-25 रूल के अनुसार, अगर आपकी EMI ₹5.18 लाख है, तो आपकी मासिक सैलरी कम से कम ₹18-20 लाख होनी चाहिए। यदि, आपकी सालाना कमाई 2 से 2.5 करोड़ रुपये के आसपास है, तभी आप इस गाड़ी को बिना किसी फाइनेंशियल तनाव के मेंटेन कर पाएंगे।
मेंटेनेंस का भारी खर्च
सिर्फ खरीदना ही काफी नहीं है। इस 4.4 लीटर V8 इंजन वाली मशीन का सालाना मेंटेनेंस, सर्विसिंग और पेट्रोल का खर्च ही लाखों में बैठता है। इसके एक टायर की कीमत भी सामान्य कारों के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है।