1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mahindra Scorpio खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? समझिए EMI का पूरा खेल

Mahindra Scorpio खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? समझिए EMI का पूरा खेल

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 29, 2026 08:15 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 08:15 pm IST

अगर आप दमदार SUV महिंद्र स्कॉर्पियो को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या आपकी सैलरी इसे अफोर्ड करने के लिए काफी है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि स्कॉर्पियो खरीदने के लिए आपको कितनी कमाई होनी चाहिए और EMI का पूरा गणित क्या कहता है।

महिंद्र स्कॉर्पियो...- India TV Hindi
महिंद्र स्कॉर्पियो खरीदने के लिए कितनी सैलरी चाहिए Image Source : OFFICIAL WEBSITE

भारतीय सड़कों पर राज करने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है। अपनी दमदार बॉडी, रफ-एंड-टफ लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस की वजह से यह एसयूवी हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींचती है। अगर आप भी 2026 में स्कॉर्पियो खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आइए समझते हैं इसके फाइनेंस और सैलरी का पूरा गणित।

कीमत और डाउन पेमेंट का गणित

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 16.90 लाख रुपये तक जाती है। ऑन-रोड कीमत (इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और टैक्स मिलाकर) 15.50 लाख से 20 लाख रुपये के बीच पड़ती है।

EMI का पूरा हिसाब-किताब

अगर आप स्कॉर्पियो का बेस मॉडल चुनते हैं और लगभग 3.5 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में जमा करते हैं, तो आपको करीब 12 लाख रुपये का लोन लेना होगा।

EMI कितनी बनेगी?

मान लीजिए कि आपको 13 लाख रुपये का लोन 9% की ब्याज दर पर 5 साल के लिए मिलता है तो आपकी किस्त लगभग 25,000 रुपये प्रति माह के आसपास आएगी। इसके अलावा, स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाड़ी का महीने का फ्यूल और मेंटेनेंस खर्च कम से कम 8,000 से 10,000 रुपये के बीच रहता है।

कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का 20/4/10 नियम कहता है कि आपकी कार की ईएमआई आपकी कुल मासिक इन-हैंड सैलरी के 15% से 20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी ईएमआई 25,000 रुपये है, तो आपकी मासिक टेक-होम सैलरी कम से कम 1.25 लाख से 1.50 लाख रुपये होनी चाहिए। यदि आपकी सैलरी 80,000 से 1,00,000 रुपये के बीच है, तो आपको डाउन पेमेंट अमाउंट बढ़ानी होगी (कम से कम 6-7 लाख रुपये), ताकि ईएमआई का बोझ कम हो सके।

इन बातों का भी रखें ध्यान

गाड़ी खरीदने का मतलब सिर्फ ईएमआई देना नहीं है। स्कॉर्पियो के साथ आपको हर साल भारी इंश्योरेंस प्रीमियम और समय-समय पर सर्विसिंग का खर्च भी उठाना होगा। इसलिए, यदि आपके पास पहले से कोई होम लोन या अन्य कर्ज है, तो बजट को और भी सावधानी से प्लान करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा