1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर लगाएगी, लाॅन्च करेगी कम कीमत की गाड़ियां

Maruti 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर लगाएगी, लाॅन्च करेगी कम कीमत की गाड़ियां

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 28, 2022 01:23 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 01:23 pm IST

Maruti 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर लगाएगी, लाॅन्च करेगी कम कीमत की गाड़ियां Maruti will focus on rural areas to get 50 percent market share, will launch low-cost vehicles

Maruti Alto- India TV Hindi
Maruti Alto Image Source : PTI

Highlights

  • वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री 33,77,436 इकाई थी
  • Maruti सुजुकी इंडिया की बिक्री 2021-22 में घटकर 30,69,499 इकाई रह गई
  • भारतीय ग्राहक का मारुति ब्रांड पर बहुत भरोसा है

Maruti सुजुकी इंडिया (एमएसआई) घरेलू बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी फिर हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर सी भार्गव ने कहा कि मारुति ‘पीछे नहीं हटेगी’ और 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी फिर हासिल करने के लिए संघर्ष करेगी। मारुति देश में अपने परिचालन के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। बीते वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घटकर 43.38 प्रतिशत रह गई, जो वित्त वर्ष 2018-19 में 51.21 प्रतिशत के शिखर पर थी।

कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत वाले मॉडल उतारेगी

घरेलू बाजार में अपना प्रभुत्व फिर कायम करने के प्रयास के तहत कंपनी की योजना शहरी क्षेत्र के अलावा छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत को पूरा करने वाले मॉडल उतारने की है। वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री 33,77,436 इकाई थी, जो 2021-22 में घटकर 30,69,499 इकाई रह गई। मारुति सुजुकी ने 2018-19 में अपनी अबतक की सबसे अधिक सालाना बिक्री 17,29,826 इकाइयों की हासिल की थी। उस समय कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 51.21 थी। यह 2021-22 में घटकर 43.38 प्रतिशत या13,31,558 इकाई रह गई। भार्गव ने कहा, ‘‘ हम अपनी 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी वापस पाने के लिए संघर्ष करेंगे। हम कितना सफल होते हैं, यह तो समय ही बताएगा लेकिन निश्चित रूप से हमारा पीछे हटने का इरादा नहीं है।’’

एसयूवी के भी नए माॅडल लाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) या किसी अन्य ‘बॉडी स्टाइल’ का मॉडल पेश करेंगे। भार्गव ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि भारतीय ग्राहक का मारुति ब्रांड पर बहुत भरोसा है और हम उसके इस विश्वास बनाए रखने के लिए काम करेंगे।’’ भार्गव ने कहा कि घरेलू बाजार ‘भारत’ (कम मूल्य के वाहन) और ‘इंडिया’ (महंगे उत्पाद) में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चत करना है कि बाजार में दोनों खंडों के लिए हमारे उत्पाद हों।’’ भार्गव ने इस बात को स्वीकार किया कि पिछले चार या पांच साल में एक समय ऐसा भी रहा जब कंपनी के पास भारतीय बाजार के लिए पर्याप्त संख्या में उत्पाद नहीं थे। उन्होंने कहा कि हम इस खामी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा